Sunday, April 26, 2026
Newspaper and Magzine


अखिल भारतीय रोड महासभा की कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से कराए जाने को लेकर हुई समाज की बैठक संपन्न.

By LALIT SHARMA , in SOCIAL , at October 17, 2025 Tags: , , ,

-पानीपत की रोड धर्मशाला में हुई बैठक, प्रबुद्ध लोगों ने रखे अपने विचार

BOL PANIPAT : अखिल भारतीय रोड महासभा की कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से कराए जाने के लिए समाज के लोगों की एक बैठक पानीपत रोड धर्मशाला में सम्पन्न हुई। बैठक में पानीपत, सोनीपत, जींद क्षेत्र के अखिल भारतीय रोड महासभा के लिए चयनित डेलीगेट्स व समाज के प्रबुद्ध लोगों ने बैठक में भाग लिया। इस दौरान बैठक की अध्यक्षता चौधरी अजमेर सिंह ने की। बैठक में पानीपत क्षेत्र से महासभा के लिए उम्मीदवार मेहर सिंह कलामपुरा व राजपाल छिछड़ाना ने भी भाग लिया। इस दौरान बैठक की अध्यक्षता कर रहे डॉ. अजमेर सिंह आर्य ने कहा कि सर्व सहमति समिति पिछले लंबे समय से अखिल भारतीय रोड महासभा के चुनाव को लेकर समाज के गांव – गांव व हर क्षेत्र में जाकर लोगों को जागरूक करते हुए आपसी भाईचारा व एकता को मजबूत कर रही है। किसी भी संस्था के लिए चुनाव मतभेद पैदा कर देता है। यह हमारे बुजुर्गों ने बड़ी निष्ठा, ईमानदारी से एकता का पौधा जो लगाया था, हमें उसमें पानी व खाद सर्व सहमति बनाने का काम करना है।

सर्व सहमति समिति के संयोजक रणबीर आर्य जी ने अपने संबोधन में कहा कि इस 22 सदसीय कमेटी का लक्ष्य सभी को साथ लेकर आपसी भाईचारे के साथ निर्विरोध, आपसी सहमति से अखिल भारतीय रोड महासभा की कार्यकारिणी का गठन करवाना है। इसी के तहत प्रयास किए जा रहे। उन्होने कहा कि समिति का कोई भी सदस्य न तो चुनाव लड़ रहा है और न ही किसी को सपोर्ट कर सकता है। यदि कोई ऐसा करेगा तो वह सभी सदस्यों की पूर्व में तय सहमति से समिति बाहर हो जाएगा। इस दौरान डा. राजपाल छिछड़ाना व मेहर सिंह कलामपुरा, वीरेंद्र लुहारी, बलकार खुराना, मुकेश शास्त्री खुराना, सुनील बतान, जसबीर सिंह, महेंद्र कल्याण, पवन कुटेल, मेवा सिंह आदि ने रोड महासभा की नई कार्यकारिणी के लिए अपने सुझाव प्रस्तुत किए और कुछ आशंकाओं को भी व्यक्त किया।

Comments