बदमाशों ने डाक के जरिए चिट्ठी भेजकर दुकानदार से 3 करोड़ की रंगदारी की मांग की।
9पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ किया केस दर्ज ।
BOL PANIPAT : पानीपत में सनौली रोड स्थित एक किरयाना दुकान संचालक से 3 करोड़ की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। बदमाशों ने डाक के जरिए चिट्ठी भेजी। चि्ट्ठी में लिखा है कि 20 अगस्त तक रुपए तैयार रखना। चिट्ठी में आगे लिखा है कि अगर पुलिस या किसी और को इस बारे में बताया तो इसका अंजाम बुरा होगा डैमो देखने के लिए तैयार रहना। दुकानदार ने मामले की शिकायत चांदनीबाग थाना पुलिस में दर्ज कराई है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ आईपीसी की धारा 386 के तहत केस दर्ज कर लिया है।
जानकारी मुताबिक सेक्टर-11 निवासी दुकानदार राजेश कुमार ने बताया कि वह तीन भाई हैं। वह सेक्टर-11 में करियाना की दुकान चलाता है। जबकि दो छोटे भाई मनोज व सुरेंद्र सनौली रोड स्थित करियाना की दुकान चलाते हैं। 28 जुलाई की दोपहर करीब पौने 3 बजे भाई सुरेंद्र की दुकान पर डाकिया आया। जिसने एक चिट्ठी दी। चिट्ठी को भाई ने पढ़ा तो उसमें तीन करोड़ की रंगदारी मांगी गई थी। सुरेंद्र ने उसे बताया। राजेश ने सुरेंद्र को अपनी दुकान पर बुलाया और चिट्ठी पढ़ने के बाद किसी की शरारत समझ कर चिट्ठी को फाड़कर काउंटर के नीचे रखे डस्टबिन में फेंक दिया था। परिजनों ने इसे हल्के में न लेकर पुलिस को सूचित करने के बारे में आपस में सलाह की। इसके बाद शुक्रवार सुबह राजेश दुकान पर गया और डस्टबिन में से फटी हुई चिट्ठी बाहर निकाली। टुकड़े-टुकड़े जोड़कर किसी तरह चिट्ठी को पूरा किया। उसे टेप से चिपकाया और सीधा SP कार्यालय पहुंचा। दोपहर को SP से मुलाकात की। SP ने मामला चांदनीबाग थाना को भेज दिया] जिसके बाद केस दर्ज कर लिया गया।

Comments