Monday, June 1, 2026
Newspaper and Magzine


नगर निगम आयुक्त ने शादियों व पार्टियों में पटाखे न जलाने को लेकर बुलाई बैंक्वेट हॉल व मैरिज गार्डन मालिकों की मीटिंग।

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at September 30, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 30 सितंबर। आयुक्त नगर निगम डॉक्टर पंकज यादव ने मंगलवार को जिला सचिवालय में स्थित एडीसी कार्यालय में शहर में बने बैंक्वेट हॉल व मैरिज गार्डन मालिकों व मैनेजरों की बैठक ली।
बैठक में आयुक्त नगर निगम ने बैंक्वेट हॉल व मैरिज गार्डन मालिकों व मैनेजरों को हिदायतें दी कि जल्द ही शादियों का सीजन शुरू होने वाला है, यह ध्यान रखे शादियों में पटाखों का प्रयोग न हो, प्रदूषण के कारण पटाखे जलाने पर सरकार द्वारा बैन लगा दिया गया है। सभी बैंक्वेट हॉल व मैरिज गार्डन मालिक स्वयं इस आदेश की अनुपालना सुनिश्चित करेंगे। नगर निगम पानीपत द्वारा इस कार्य की निगरानी के लिए टीमें गठित भी की गई हैं जोकि लगातार निगरानी करेंगी। यदि कोई भी बैंक्वेट हॉल व मैरिज गार्डन मालिक इन आदेशों के अवहेलना करता पाया गया तो उसके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाएगी तथा कानूनन इस अपराध के लिए 5 लाख तक जुर्माना व 5 साल तक की सजा का प्रावधान है। इस बैठक में निधिवन गार्डन, श्याम बाग़ गार्डन, शगुन गार्डन, शुभ लग्न गार्डन, वृंदा ग्रीन, राज गार्डन व रॉयल मेनिसन इत्यादि बैंक्वेट हॉल व मैरिज गार्डन मालिकों व मैनेजरों ने भाग लिया।

Comments