Saturday, July 25, 2026
Newspaper and Magzine


समाज के सबसे जरूरतमंद  व्यक्ति के आत्मनिर्भर बनने से ही राष्ट्र आत्मनिर्भर बनेगा – मनोहर लाल

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE Politics , at July 25, 2026 Tags: , , , , ,

 अंत्योदय फाउंडेशन का उदेश्य समाज सबसे जरूरतमंद व्यक्ति को सम्मानजनक रोजगार देने का है – मनोहर लाल  

महिला का आत्मनिर्भर बनना जहां परिवार को संबल देता वहीं उसका सम्मान भी बढ़ता है – मनोहर लाल  

अंत्योदय फाउंडेशन कई प्रकार से लोगों को रोजगार दिलाने में मदद करता है. 

 BOL PANIPAT : पानीपत /समालखा : राष्ट्र तभी आत्मनिर्भर बनेगा जब समाज का सबसे जरूरतमंद व्यक्ति आत्मनिर्भर बनेगा। ये शब्द पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने चुलकाना व बराना गांव में अंत्योदय फाउंडेशन ट्रस्ट के तत्वाधान में सिलाई प्रशिक्षण केन्द्रो के उद्घाटन करने के बाद लोगों को सम्बोधित करते हुए कहे.उन्होंने कहा कि अंत्योदय फाउंडेशन ट्रस्ट का उद्देश्य ही समाज के सबसे जरूरतमंद व्यक्ति को सम्मानजनक रोजगार देकर उसे आत्मनिर्भर बनाना हैं.                

मनोहर लाल ने आगे कहा कि शैक्षणिक योग्यता के साथ साथ किसी ववसाय में कौशलता जरूर प्राप्त करनी चाहिए। मनोहर लाल नें आगे कहा का इन सिलाई प्रशिक्षण केन्द्रो से प्रशिक्षण लेकर बहने आत्म निर्भर बन अपनी आय तो बढ़ाएंगी ही साथ ही देश कि तरक्की में योगदान देंगी. उन्होंने कहा कि एक महिला का आत्मनिर्भर होना जंहा एक ओर परिवार को संबल देता हैं वहीं दूसरी ओर उस महिला का सम्मान भी बढ़ाता हैं।                                

मनोहर लाल ने कहा कि महिलाओ को आत्मनिर्भर बनाने केअंत्योदय फाउंडेशन ट्रस्टकेवल  सिलाई केंद्र ही नहीं इसके साथ साथ ब्यूटीशियन तथा कम्प्यूटर प्रशिक्षण  केंद्र भी खोल रहा हैं।   बराना पहुंचने पर शिक्षा मंत्री हरियाणा सरकार महिपाल ढांडा नें पुष्प गुच्छ देकर मनोहर लाल का स्वगात उन्होंने अंत्योदय फाउंडेशन ट्रस्ट कि इस पहल की प्रसंशा की तथा उनके हल्के में सिलाई केंद्र खोलने के लिए ट्रस्ट व मनहोर लाल का आभार व्यक्त किया महिपाल नें अपने उदबोधन में कहा की मनहोर लाल ज़ब हरियाणा के मुख्यमंत्री थे तब भी वे अंत्योदय को केंद्र मानकर ही योजना बनाते थे. उन्होंने बिना पर्ची बिना खर्ची का मनहोर लाल का मनहोर समय याद कराया। उन्होंने कहा ये मनोहर लाल ही हैं जिनके मुख्यमंत्री काल में अंत्योदय रोजगार मेले लगाकर जरूरतमंद लोगों को विभिन्न प्रकार के ऋण देकर उनको आत्मनिर्भर बनाया गया।कार्यक्रमों को सम्बोधित करते हुए राज्य सभा सांसद संजय भाटिया नें कहा कि अंत्योदय फाउंडेशन ट्रस्ट जरूरतमंदों को अपने पैरों पर खड़ा करने के सिलाई केंद्र, ब्यूटीसीयन केंद्र के अतिरिक्त कंप्यूटर प्रशिक्षण तथा ड्राइविंग प्रशिक्षण भी दिलवाने का काम करता है।                                    

संजय भाटिया नें आगे कहा कि मनोहर लाल सरकार में आने से पहले पार्टी के अंत्योदय प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय संयोजक थे उन्हो तभी ये ठान लिया था समाज सबसे कमजोर व्यक्ति के उत्थान के लिए कार्य करना है,तभी उन्होंने अंत्योदय फाउंडेशन ट्रस्ट बना लिया था तब निरंतर इसी मार्ग पर चलते हुए इस उदेश्य के लिए काम किया.विधायक मन मोहन भड़ाना नें उनके हल्के में सिलाई केंद्र खोलने के लिया मनहोर लाल का आभार व्यक्त किया.उन्होंने कहा की मनोहर लाल की सदैव अंत्योदय पर चलकर जन सेवा करने की रहीं हैं। उन्होंने कार्यक्रम में पहुंचने पर मनोहर लाल का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया कार्यक्रम का मंच संचालन करते हूँ पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष तथा केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के सांसद प्रतिनिधि गजेंद्र सलूजा  ने कहा कि अंत्योदय फाउंडेशन  ट्रस्ट स्कूल जाने वाली छात्राओं को साइकिल भी उपलब्ध कराते हैं.इस अवसर पर ट्रस्ट के सदस्य आयशना कल्याण तथा ब्रिज गुप्ता के साथ चुलकाना के सरपंच सतीश, बराना के सरपंच सोनी मार्कोना , रेनू धीमान, संजय त्यागी, कृष्ण आर्य,भूषण छोकर, सूरज मल गोस्वामी, दिनेश,सुरेश लामरा, मांगे राम, नरेश कुमार, सतपाल, हरभजन सिंह, संदीप कौशिक,विकास तथा RSETI के डायरेक्टर तथा उनकी टीम मुख्य रूप से मौजूद रहें।

Comments


Leave a Reply