बंगाल की जनता ने ममता सरकार के कुशासन और तुष्टिकरण की राजनीति को नकारा – कोमल सैनी
भाजपा कार्यकर्ताओं के दशकों के संघर्ष की जीत : मेयर कोमल सैनी
बंगाल की जीत डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी को सच्ची श्रद्धांजलि : कोमल सैनी
BOL PANIPAT : 4 मई, पश्चिम बंगाल, आसाम एवं पांडुचेरी विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक विजय के उपलक्ष्य में पानीपत की मेयर कोमल सैनी ने चावला कालोनी वार्ड नं 11 स्थित कार्यालय पर कार्यकर्ताओं और समर्थकों संग ढोल-नगाड़ों के साथ लड्डू बांटकर जीत का उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने उपस्थित होकर खुशी व्यक्त की।
मेयर कोमल सैनी ने पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि बंगाल की जनता ने ममता सरकार के कुशासन, भ्रष्टाचार, तुष्टिकरण और लोकतंत्र विरोधी नीतियों को नकारते हुए भाजपा पर अपना विश्वास जताया है। यह परिणाम स्पष्ट संकेत है कि अब जनता डर, अराजकता और वोट बैंक की राजनीति नहीं, बल्कि विकास और राष्ट्रहित की राजनीति चाहती है।
उन्होंने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सशक्त नेतृत्व, भाजपा की जनकल्याणकारी नीतियों और गरीब, युवा, किसान एवं महिलाओं के उत्थान हेतु किए गए कार्यों की विजय है। देश की जनता भाजपा को इसलिए आशीर्वाद दे रही है क्योंकि भाजपा केवल वादे नहीं, बल्कि विकास के कार्य करती है।
मेयर कोमल सैनी ने कहा कि भाजपा की बढ़ती लोकप्रियता विपक्ष के लिए स्पष्ट संदेश है कि देश की जनता अब परिवारवाद, भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण की राजनीति से ऊपर उठकर राष्ट्र निर्माण की राजनीति के साथ खड़ी है।
इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने “मोदी है तो मुमकिन है” ,”भारत माता की जय”, “जय श्री राम” के नारों के साथ विजय उत्सव मनाया और संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष हिमांशु कटारिया,जिला प्रवक्ता वेद पाराशर,पार्षद अंजना गुर्जर,अनिल मदान,अमित नारंग,नवल जिंदल,सर्वेश शर्मा, कुसुम भट्ट, रॉकी गहलोत,अजय शर्मा,प्रीतम गुज्जर,प्रदीप गोयल,अमित मक्कड़,अमन बीका,रोशन लाल प्रजापति,राजबीर अंतिल इत्यादि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Comments