Tuesday, April 28, 2026
Newspaper and Magzine


हरियाणा में छात्रसंघ चुनाव को लेकर इनसो ने को सौंपा ज्ञापन.

By LALIT SHARMA , in Politics , at February 16, 2023 Tags: , , ,

BOL PANIPAT:- आज छात्र संगठन इंडियन नेशनल स्टूडेंट ऑर्गेनाइजेशन (इनसो) के जिला प्रधान बलराज देशवाल के नेतृत्व में छात्रों ने हरियाणा में प्रत्यक्ष छात्र संघ चुनाव करवाने की मांग को लेकर एसडीएम विरेंद्र ढुल के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सोंपा।

हरियाणा की बीजेपी-जेजेपी गठबंधन सरकार के सामने छात्र संघ के प्रत्यक्ष चुनाव की मांग उठा दी गई है। दिलचस्प बात यह है कि यह मांग इंडियन नेशनल स्टूडेंट ऑर्गेनाइजेशन (इनसो)की ओर से उठाई गई

इसी वर्ष हो चुनाव

इनसो छात्र नेता देशवाल ने बताया की इनसो ने छात्र संघ चुनाव के विषय पर गंभीरता से चर्चा की है। उन्होंने कहा कि इनसो ने लंबा संघर्ष करके प्रदेश में छात्रसंघ चुनाव की बहाली करवाई थी और उस समय सरकार ने विद्यार्थियों से वादा किया था कि प्रत्यक्ष रूप से चुनाव करवाए जाएंगे। देशवाल ने कहा कि कोरोना काल के दौरान काफी समय तक शिक्षण संस्थान प्रभावित रहे लेकिन अब इनसो चुनाव करवाने की मांग सरकार से करती है। देशवाल ने कहा कि सरकार को इसी वर्ष में प्रत्यक्ष रूप से छात्र संघ चुनाव करवाने चाहिए।

इनसो करेगी प्रदर्शन

इनसो छात्र नेता देशवाल ने कहा कि चुनाव करवाने की मांग लेकर इनसो जहां सड़क पर प्रदर्शन करेगी तो वहीं इस विषय को लेकर सरकार के नुमाइंदों से भी बातचीत की जाएगी। देशवाल ने कहा कि छात्र संघ चुनाव विद्यार्थियों का अधिकार है और सरकार को इसी वर्ष नवंबर तक प्रत्यक्ष रूप से चुनाव करवाने चाहिए।

प्रत्यक्ष चुनाव का किया था वादा

इनसो छात्र नेताओं ने कहा कि हरियाणा में छात्र संघ चुनाव हर वर्ष कराने का सरकार ने 2018 में वादा किया था। इस पर अब तक सरकार ने संज्ञान नहीं लिया है। प्रदेश शेष सभी राजनीतिक व गैर राजनीतिक चुनाव कराए जा रहे हैं। छात्र संघ चुनाव बहाल नहीं किए जा रहे हैं। प्रदेश में 1996 के बाद पहली बार 2018 मे छात्र संघ चुनाव कराए गए थे। इसके बाद सरकार ने प्रत्यक्ष रूप से छात्र संघ चुनाव कराने का वादा किया था, लेकिन अब तक इसके बारे में चर्चा तक नहीं की है। इस सत्र की दाखिला प्रक्रिया से पहले छात्र संघ चुनाव की घोषणा हो दाखिलों के बाद छात्र संघ चुनाव की प्रक्रिया हर राज्य में शुरू कर दी जाती है। इसीलिए छात्र संघ चुनाव शीघ्र कराए जाएं।

इस अवसर पर रोहित गुज्र्जर, अमित शर्मा, पकंज चहल,अमरजीत कारद, राहूल आदि छात्र मौजूद थे

Comments