Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


सैन समाज के लोगों ने विजय जैन को पूर्ण समर्थन दिया.

By LALIT SHARMA , in Politics , at July 20, 2024 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : पानीपत ग्रामीण हलके के कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता विजय जैन को सैन समाज के लोगों ने पूर्ण समर्थन दिया समाज के महासचिव दीपक सैन के नेतृत्व में सैकड़ो की संख्या में लोगों ने फूल फूल मालाओं और पगड़ी पहनाकर के हरि सिंह चौक नूर वाला में भव्य स्वागत किया इस अवसर पर समाज के प्रधान राकेश सोरन व लवकेश सैन ने समाज की तरफ से पूर्ण समर्थन का वादा किया इस अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए विजय जैन ने कहा है कि सैन समाज ने सम्मान के तौर पर जो पगड़ी मुझे पहनायी है मैं उसका सदैव ऋणी रहूंगा और वक्त आने पर समाज का कर्ज उतारूंगा,जैन ने कहा है कि सैन समाज एक मेहनत कश समाज है मैं आप लोगों के साथ तन, मन, धन से खड़ा हूं जो सम्मान आप लोगों ने मुझे दिया है मैं उसका जीवन भर आभारी रहूंगा इस अवसर पर समाज के प्रधान राकेश सोरन ने कहा है कि विजय जैन एक समाजसेवी और धर्म-कर्म में विश्वास करने वाला व्यक्ति है ऐसे समाजसेवी व्यक्ति का पानीपत ग्रामीण विधानसभा से चुनाव लड़ना हमारे लिए एक सौभाग्य की बात है हमारा समाज तन और मन से विजय जैन के साथ रहेगा इस अवसर पर युवा महासचिव दीपक सैन ने कहा है कि पूरा सैन समाज पानीपत ग्रामीण हल्के में भाई विजय जैन का साथ देगा चाहे वह किसी भी पार्टी से चुनाव लड़ें हमारे समाज को पार्टी से कोई लेना देना नहीं है हमने चेहरा देखकर के ही समर्थन दिया है और विजय जैन के नेतृत्व में समाज प्रगति के पथ पर चलेगा इस अवसर पर लवकेश सैन ,बाबू सैन, नरेश सैन, अजय सैन, रिंकू सैन, राजवीर सैन, रमेश सैन, रीमा सैन, फूलवती सैन ,मांगेराम सैन, अनुज सैन, प्रेम सैन, जॉनी सैन, रोहतास लाल, रामपाल सैन, प्रवीण सैन, सोमपाल सैन आदि सैकड़ो की संख्या में सम्मानित लोग उपस्थित रहे

Comments