खिलाड़ियों का कॉलेज पहुंचने पर किया जोरदार स्वागत
BOL PANIPAT : मतलौडा 12 अक्टूबर(कविता), भगत फूल सिंह महिला विश्वविधालय खानपुर में 11 अक्तूबर को खेली गई इंटर कॉलेज कबड्डी(राष्ट्रीय) प्रतियोगिता में राजकीय महिला कॉलेज मतलौडा की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता टीम के खिलाड़ियों को बुधवार को कॉलेज पहुंचने पर कॉलेज प्राचार्य डॉक्टर संदीप कन्दवाल द्वारा स्वागत किया और मिठाई खिलाकर बधाई दी। प्राचार्य ने भविष्य में और अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। कबड्डी टीम के स्पोर्ट्स कमेटी इंचार्ज प्रोफेसर प्रदीप दलाल ने बताया कि उनकी कबड्डी टीम ने काफी अच्छा खेल दिखाया और भविष्य में और अच्छा प्रदर्शन करने का आश्वासन दिया। उन्होंने टीम के साथ गए स्टाफ सदस्य मैडम गरिमा व कोच नरेंद्र का धन्यवाद किया। इस अवसर पर स्टाफ के सभी सदस्य मौजूद रहे।

Comments