Wednesday, March 4, 2026
Newspaper and Magzine


पुलिस की नशा मुक्ति अभियान की टीम ने हथवाला गांव में नशे के खिलाफ यात्रा निकाल ग्राम वासियों को नशे के खिलाफ जागरूक किया.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at February 14, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 14 फरवरी : पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस के नेतृत्व में जिला पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत पुलिस टीम ने शनिवार को ब्रह्माकुमारी संस्थान के साथ संयुक्त रूप से गांव हथवाला में नशे के खिलाफ यात्रा निकाल ग्राम वासियों को नशे के दुष्परिणामों की जानकारी देकर जागरूक किया।

नशा मुक्त अभियान के जिला में नोडल अधिकारी उप पुलिस अधीक्षक नरेंद्र कादियान ने कहा कि नशा करने वाले व्यक्ति को समाज व परिवार में कोई भी मान सम्मान नहीं करता है। नशा मनुष्य के शरीर को अंदर से खोखला कर देता है। नशे से शरीर का नुकसान होने के अतिरिक्त पैसों की भी बर्बादी होती है। नशा करने वाले व्यक्ति का ध्यान अपराध की तरफ बढ़ता है। युवाओं को नशे की गर्त से बचाने के लिए हरियाणा पुलिस लगातार प्रयासरत है। पुलिस द्वारा अभियान चलाकर स्कूल, कॉलेज, फैक्टरी, गांव व कॉलोनियों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर आमजन व विद्यार्थियों को नशे के खिलाफ जागरूक कर रही है।

समालखा ब्रहमकुमारी सेवा केंद्र की संचालिका किरण व सहयोगी ममता ने इस दौरान युवाओं को नशे के दूष्परिणामों  की विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि युवा नशे से दूर रहकर पढ़ाई के साथ खेलों में हिस्सा लेकर जीवन को सवारें। खेल हमे नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करते है। अपने परिवार, दोस्तों व समाज के अन्य लोगों को भी नशे से दूर रहने बारें प्ररित करें। जिला व गांव को नशा मुक्त करने में पुलिस का सहयोग करें। युवाओं को नशे के दुष्परिणामों की जानकारी देकर जीवन में नशा न करने की शपथ दिलाई।

Comments