Tuesday, July 21, 2026
Newspaper and Magzine


रैडक्रास के सिद्वान्तों हमें सिखाते है समाज सेवा जुडक़र देश की प्रगति में सहयोग करना: राकेश बूरा.

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at December 20, 2024 Tags: , , , ,

-प्रतिभागियों को जनकल्याणकारी गतिविधियों से जोडऩा रैडक्रास का कार्य: गौरव राम करण, सचिव, रैडक्रास।

BOL PANIPAT , 20 दिसंबर। उपायुक्त एंव जिला रैडक्रास सोसाईटी, पानीपत के अध्यक्ष डॉ वीरेंद्र कुमार दहिया के कुशल मार्गदर्शन व डॉ0 मुकेश अग्रवाल, महासचिव, भारतीय रैडक्रास सोसाईटी, हरियाणा, राज्य शाखा, चण्डीगढ़ से प्राप्त निर्देशानुसार 24 दिसंबर तक जिला स्तरीय जूनियर रैडक्रास प्रशिक्षण शिविर का आयोजन पी.एम. राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मॉडल टाउन के प्रांगण में किया जा रहा है। इस शिविर के उद्घाटन सामारोह में जिला शिक्षा अधिकारी राकेश बूरा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। शिविर की शुरूआत रेडक्रॉस का झंडा फहराकर तथा रिबन काटकर व द्वीप प्रज्वलित के साथ की गई। इस अवसर पर अतिथिगण द्वारा रैडक्रास के संस्थापक सर जीन हैनरी डयूना जी को पुष्प अर्पित किये गये। इस अवसर पर कुसुम बंसल प्रिंसिपल पीएम राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मॉडल टाउन पानीपत विशेष अतिथि के तौर पर उपस्थित रही। मुख्य अतिथि का स्वागत गौरव राम करण, सचिव, जिला रैडक्रास सोसाईटी, पानीपत व हरमेश चन्द, शिविर निदेशक एंव विभिन्न स्कूलों से आये जूनियर रैडक्रास कांउसलरस ने पुष्पगुच्छ देकर व फूल मालाओं से किया।
      सचिव ने बताया कि भारतीय रैडक्रास सोसाईटी, हरियाणा राज्य शाखा के सौजन्य से व शिक्षा विभाग, पानीपत के सहयोग से जिला स्तरीय जूनियर रैडक्रास (विधार्थियों) के पांच दिवसीस शिविर का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें लगभग जिला पानीपत के सभी ब्लॉकों के 16 स्कूलों से 100 से अधिक प्रतिभागियों द्वारा भाग लिया जा रहा है। जिसमें रेडक्रॉस काउंसलर और जीआईसी के विद्यार्थी शामिल है शिविर का उदेश्य स्कलों में जूनियर रैडक्रास की गतिविधियों को बढ़ावा देना है विद्यार्थियों को रैडक्रास की जनकल्याणकारी गतिविधियों से जोडऩा है। रैडक्रास सदैव समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी रही है और किसी भी प्राकृतिक आपदा के समय प्रत्येक जरूरमंद व्यक्ति के साथ खड़ी है।

जिला शिक्षा अधिकारी राकेश बूरा ने प्रतिभागियों को जागरूक करते हुए कहा कि रैडक्रास सोसाईटी की स्थापना सर जीन हैनरी डूयना ने की थी। रैडक्रास द्वारा किये गये समाज सेवा के कार्यो के मध्येनजर संस्था को तीन बार नोबल पुरस्कार से नवाजा जा चुका है। आप सभी बहुत ही सौभाग्यशाली है, जिन्हें इस जिला स्तरीय जूनियर रैडक्रास प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने का मौका मिला है। शिविर के दौरान आपको बहुत कुछ सीखने को मिलेगा। उन्होनें रैडक्रास के सिद्वान्त मानवता, निष्पक्षता, तटस्थता, स्वतंत्रता, स्वैच्छिक, एकता व सार्वभौमिका विषयों पर गहराई से प्रकाश डालते हुये प्रतिभागियों को कहा कि इन सिद्वान्तों का पालन करके आप के अच्छे समाज का निर्माण कर सकते है। रैडक्रास के सिद्वान्त हमें सिखाते है कि हम केवल अपने लिये नहंी अपुति सर्व समाज के लिये जिंये और जब कभी भी किसी बीमार, जरूरमंद, असहाया या आपदा पीडि़त को हमारी जरूरत पड़े तो हमें सदैव आगे आकर अपना कर्तव्य निर्वहन करना चाहिये।
उन्होनें प्रतिभागियों को बताया कि रैडक्रास सिर्फ जिला स्तर पर नहीं अपुति विश्व स्तर की संस्था है। रैडक्रास सोसाईटी के सदस्य व स्वंयसेवक विश्व के 193 से अधिक देशों में अपनी सेवाऐं दे रहे है। उन्होनें सचिव गौरव राम करण व अन्य पदाधिकारियों का धन्यवाद किया कि उन्होनें उक्त शिविर के लिये सरकारी स्कलूों के विघार्थियों को मौका दिया। जूनियर रैडक्रास विंग के जिला कोर्डिनेटर मीना कुमारी ने आये हुए अतिथियों व प्रतिभागियों को गरीबों, असहाय व जरूरमंदो की सहायतार्थ जूनियर रैडक्रास शपथ दिलवाई। जन स्वास्थ्य विभाग पानीपत के ब्लॉक कोऑर्डिनेटर रोशनलाल ने विद्यार्थियों को जल संरक्षण के तरीकों के बारे में अवगत कराते हुए जागरूक किया इस दौरान विक्रम स्टाफ सदस्य ने उनका सहयोग किया। इस अवसर पर सोनू सिंह व शक्ति दार ने बतौर मंच सचालक अपनी सेवाएं दी। शिविर निदेशक हरमेंश चन्द ने मुख्य अतिथि व अन्य अतिथियों का शिविर में पधारने पर धन्यवाद किया। इस अवसर पर रैडक्रास से प्रोजैक्ट मैनेजर टी.आई. मिस सुदेश, हरि ओम, जे.आर.सी. काउंसलर नीरज सैणी, प्रवक्ता कला भारद्वाज, संदीप रत्तेवाल सोनिया शर्मा सुनील कुमार संतोष सुशीला गोपाल इत्यादि मौजूद रहे और अपनी सेवाएं दी।

Comments