Thursday, April 16, 2026
Newspaper and Magzine


कुलदीप नगर वासियों ने जैन का पगड़ी पहनाकर भव्य स्वागत किया

By LALIT SHARMA , in Politics , at September 15, 2022 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : आज आपने जनसंपर्क अभियान के तहत पानीपत ग्रामीण हलके के लोकप्रिय नेता भाजपा पार्षद विजय जैन ने कुलदीप नगर काबड़ी रोड पर लोगों को घर घर जाकर के मिले कॉलोनी वासियों ने जैन का पगड़ी पहनाकर और फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया और विजय जैन ने लोगों के घरों पर जाकर के चाय पर राजनीतिक चर्चा की इसके बाद एक विशाल जनसभा का आयोजन किया गया जिसके आयोजक जयप्रकाश जोगी और राम सिंह जोगी थे इस अवसर पर बोलते हुए विजय जैन ने कहा है कि मैं पानीपत ग्रामीण हलके की जनता की सेवा करने के लिए ही राजनीति में आया हूं भगवान का दिया मेरे पास सब कुछ है मेरे को किसी भी चीज की इच्छा नहीं है मेरी इच्छा अब जरूरतमंद और गरीब आदमी की सेवा करने की है पहले मैं धार्मिक संगठनों के माध्यम से समाज सेवा करता था अब मैं राजनीति के माध्यम से समाज सेवा करके पानीपत ग्रामीण हल्के की गरीब जनता की सेवा करूंगा मेरा मिशन अब सिर्फ ग्रामीण हलके के गरीबों की सेवा करने का है और इसी मिशन को लेकर के मैं राजनीति में आया हूं इस अवसर पर बोलते हुए समाजसेवी राजेश ठेकेदार ने कहा है कि विजय जैन एक समाजसेवी व्यक्ति है यह बड़े सौभाग्य की बात है कि ऐसा समाजसेवी व्यक्ति ग्रामीण हलके की जनता को मिला है उन्होंने कहा है कि समाज सेवा करते करते जो व्यक्ति राजनीति में आता है वह सदैव इमानदार और सच्ची सूची राजनीति करता है विजय जैन हर गरीब का दुख दर्द समझता है इसीलिए ही विजय जैन को गरीबों का मसीहा कहा जाता है और यह व्यक्ति 24 घंटे समाज सेवा में लगा रहता है इस अवसर पर प्रधान सूरजभान जोगी सुबह सिंह नाथ अजमेर नाथ पंडित शीशपाल शर्मा श्री भगवान लाला श्री भगवान जोगी शुभा जोगी मुकेश सैनी ब्राह्मण युवा नेता अमित शर्मा जय सिंह सैनी श्री भगवान हुड्डा सुरेंद्र जोगी बलदेव अरोड़ा हनुमान रिटायर्ड पुलिस इंस्पेक्टर रमेश डांगी आदि लोग उपस्थित थे

Comments