सचिवालय परिसर में अधिकारियों व कर्मचारियों ने उठाया योग प्रशिक्षण का लाभ.
BOL PANIPAT , 16 जून। 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम की तैयारी को लेकर सोमवार को जिला सचिवालय परिसर में अधिकारियों व कर्मचारियों को आयुष विभाग के प्रशिक्षकों ने योग प्रशिक्षण दिया गया और योग के लाभों से अवगत कराया।
इस प्रशिक्षण शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारियों ने भाग लिया व योग के अंतर्राष्ट्रीय प्रोटोकॉल के अनुसार योग प्रशिक्षण लिया।
योग प्रशिक्षण में आयुष विभाग के संदीप कुमार रिशिपाल कौर और दिनेश शर्मा ने योग का प्रशिक्षण दिया व योग के महत्व पर प्रकाश डाला।

Comments