Sunday, July 26, 2026
Newspaper and Magzine


समाज सेवा संगठन ने अग्रवाल मंडी के तालाब की सफाई व सौंदर्यीकरण के लिए उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा। 

By LALIT SHARMA , in SOCIAL , at May 17, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT :समाज सेवा संगठन अध्यक्ष प्रवीण जैन ने बताया अग्रवाल मंडी के पूर्वी द्वार पर सैकड़ों वर्ष पुराना तालाब है इसकी शिकायत कई बार आयुक्त से  कर चुके हैं व हुमन राइट चंडीगढ़ से ऑर्डर होने के बाद 2016 में तालाब की सफाई शुरू हुई थी।  लेकिन बरसात आ जाने से और जो तालाब के मालिक बनते हैं वह कोर्ट चले गए थे जबकि माननीय कोर्ट ने भी तालाब की सफाई के निर्देश नगर निगम को दे रखे हैं।  लेकिन नगर निगम सफाई नहीं करा रहा है।  आगे बरसात का मौसम है तालाब की गंदगी की वजह से कॉलोनी में बीमारी फैलने का खतरा बना रहता है और अगर तालाब का सौंदर्यीकरण करवा दिया जाए जिससे कॉलोनी के बुजुर्ग व बच्चे आसपास में घूम सके सुबह-शाम सैर कर सकें जिससे कॉलोनी में साफ-सफाई रहे। हमारे प्रधानमंत्री का स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत का सपना भी साकार हो सके। उन्होंने बताया कि  1908 से लेकर 1980 तक की जमाबंदी में तालाब दर्शाया गया है लेकिन फिलहाल की जमाबंदी में तालाब की जगह मकान दिखा रहे हैं लेकिन मौके पर मौजूद तालाब ही है जिसके सौंदर्यीकरण के लिए समाज सेवा संगठन का प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त से मिला जिस पर उपायुक्त  ने कार्रवाई का आश्वासन दिया और 19 मई शुक्रवार को उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला  अग्रवाल मंडी जैन स्थानक में आ रहे हैं समाज सेवा संगठन उप मुख्यमंत्री को भी तालाब के सौंदर्यीकरण करने के लिए ज्ञापन सौंपा जाएगा। इस अवसर पर  प्रवीण जैन ,राजेंद्र जैन महामंत्री जैन स्थानक कैलाश जैन, अमित जैन व मोहित जैन मौजूद रहे। 

Comments