Sunday, August 2, 2026
Newspaper and Magzine


 विद्यार्थियों को पी.पी.इंटरनेशनल का औद्योगिक दौरा करवाया गया।

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at April 30, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : आई.बी.स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्लेसमेंट और करियर गाइडेंस इकाई एवं मेधा फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में सभी कोर्सेस के लगभग 56 विद्यार्थियों को पी.पी. इंटरनेशनल, पानीपत का औद्योगिक दौरा करवाया गया।

इस दौरे को प्रचार्या डॉ शशि प्रभा मलिक और प्लेसमेंट एवं करियर गाइडेंस इकाई की ऑफिसर डॉ अर्पणा गर्ग, डॉ नीलम,  डॉ सीमा , डॉ पूनम मदान ने शुभकामनाओं के साथ हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस अवसर पर महाविद्यालय की  प्रचार्या डॉ शशि प्रभा मलिक ने कहा – हमारा उद्देश्य रहता है कि हम विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ रोजगार उन्मुख बनाएं , इसी क्रम में महाविद्यालय अपने विद्यार्थियों को भिन्न प्रकार के अवसर प्रदान करता रहा है।

टेक्सटाइल हब पानीपत में युवाओं के लिए प्रचुर अवसर प्रदान करता है। इसी क्रम में महाविद्यालय ने प्रसिद्ध कंपनी पी. पी. इंटरनेशनल का भ्रमण कराया गया

इस अवसर पर प्लेसमेंट एवं करियर गाइडेंस इकाई की ऑफिसर डॉ अर्पणा गर्ग ने कहा – प्रैक्टिकल एक्सपोज़र विद्यार्थियों को अपना कैरियर के चुनाव में बहुत मदद करती हैं, हमारी कोशिश है कि प्रत्येक विद्यार्थी अध्यन के साथ अपने कैरियर के लक्ष्य के लिए भी तैयार रहे।

कम्पनी का पूरा दौरा पी.पी. इंटरनेशनल के नितिन  द्वारा करवाया गया। उन्होंने विद्यार्थियों को कंपनी की अलग अलग इकाइयों में कैसे कार्य होता है और कैसे कंपनी के सारे उत्पाद बनाए जाते है, इसकी पूरी जानकारी प्रदर्शन द्वारा विद्यार्थियों को समझाई।अंत में प्लेसमेंट एवं कैरियर गाईडेंस सेल की संयोजिका डॉ अर्पणा गर्ग ने कंपनी के मालिक मिस्टर नितेश मित्तल को विद्यार्थियों को अपनी कंपनी में औद्योगिक दौरा करवाने के लिए धन्यवाद किया

इस दौरे के सफल आयोजन में प्रो.रुचिका और मेधा फाऊंडेशन से अमन एवं छवि ने अहम भूमिका निभाई।

Comments