Friday, October 16, 2026
Newspaper and Magzine


थाना तहसील कैंप पुलिस बाइक चोरी करने के आरोपी को जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at October 16, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 16 अक्तूबर। थाना तहसील कैंप पुलिस बाइक चोरी करने के एक आरोपी को वीरवार को पानीपत जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई। पूछताछ में आरोपी देव सिंह पुत्र कुलदीप सिंह निवासी बुद्ध मोहल्ला खटीमा उद्धम सिंह नगर उत्तराखंड ने 28 सितंबर 2026 को पुरानी तहसील के साथ स्थित मीडिया सेंटर के बाहर से एक सप्लेंडर बाइक चोरी करना स्वीकारा।

थाना तहसील कैंप प्रभारी सब इंस्पेक्टर बंसीलाल ने बतलाया कि आरोपी देव सिंह से यह चोरी की बाइक पहले बरामद की जा चुकी है। आरोपी देव सिंह से पूछताछ कर वीरवार को उसको माननीय न्यायालय में पेश किया गया जो आरोपी को बंद ज्यूडिशियल जेल कराया गया।

थाना तहसील कैंप में धर्मबीर सहरावत पुत्र राम मेहर निवासी करहंस पानीपत ने शिकायत देकर बताया था कि वह पेशे से पत्रकार है। 28 सितंबर 2026 को रोजाना की तरह खबर की कवरेज कर पुरानी तहसील के साथ स्थित मीडिया सेंटर में सुबह करीब 11:15 बजे पहुंचा था। अपनी बाइक उसने मीडिया सेंटर के बाहर खड़ी की थी। कुछ देर बाद दूसरी खबर की कवरेज पर जाने के लिए बाहर आकर बाइक देखी तो वहा पर नहीं मिली। उसने अपनी बाइक की तलाश की जो कही पर नहीं मिली। थाना तहसील कैंप में धर्मबीर सहरावत की शिकायत पर अभियोग दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई गई थी।

Comments


Leave a Reply