तीसरी वार्षिक एथलेटिक मीट का भव्य आयोजन किया गया।
BOL PANIPAT : 26 सितम्बर। शुक्रवार को महर्षि कश्यप राजकीय बहुतकनीकी, जाटल, पानीपत में तीसरी वार्षिक एथलेटिक मीट का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जोश, उत्साह और खेल भावना से भरपूर रहा, जिसमें छात्रों ने बढ़-चढक़र भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण और राष्ट्रगान के साथ हुई।
स्पोर्ट्स प्रेसिडेंट जसबीर सिंह और ओआई एथलेटिक्स हरदीप ने खिलाडिय़ों को खेल भावना की शपथ दिलाई और विद्यार्थियों को संबोधित किया। इस कार्यक्रम का शुभारम्भ संस्थान के प्रधानाचार्य राजीव नरवाल ने किया और विद्यार्थियों को शारीरिक स्वास्थ्य, अनुशासन एवं टीम भावना का महत्व समझाया।
इस एथलेटिक मीट में अनेक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं जिनमें 100 मीटर रेस, लंबी कूद, ऊंची कूद, गोला फेंक और चक्का फेंक शामिल रहीं। 100 मीटर रेस के फाइनल मुकाबले और मार्च पास्ट कार्यक्रम इस आयोजन के मुख्य आकर्षण रहे, जिन्हें दर्शकों ने खूब सराहा और तालियों से प्रोत्साहित किया। सर्वश्रेष्ठ एथलीट पुरुष वर्ग का खिताब आशीष (कंप्यूटर इंजीनियरिंग, फाइनल ईयर) तथा सर्वश्रेष्ठ एथलीट महिला वर्ग का खिताब वंशिका (केमिकल इंजीनियरिंग, द्वितीय वर्ष) को प्रदान किया गया। विजेताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य और समस्त टीचिंग व नॉन टीचिंग स्टाफ ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं और खेलों के माध्यम से जीवन में अनुशासन एवं निरंतर अभ्यास बनाए रखने का संदेश दिया। कार्यक्रम का समापन झंडा अवरोहण के साथ हुआ, जिसने इस सफल आयोजन को एक गरिमामय विदाई दी। इस अवसर पर सतविंदर सिंह, प्रवीण कंबोज, कृष्ण कुमार चहल, देवेंद्र सैनी, डॉ गुलशन आर्य व संस्थान के अन्य सभी अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Comments