Saturday, April 18, 2026
Newspaper and Magzine


9 सितम्बर को किया जाएगा तीसरी राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन.

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at August 30, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 30 अगस्त। आगामी 9 सितम्बर को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से तीसरी राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन स्थानीय न्यायिक परिसर में किया जाएगा। जिला एवं सत्र न्यायधीश सुदेश कुमार शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस लोक अदालत में आपराधिक योगिक मामले, एनआई अधिनियम यू/एस 138, धन वसूली, एमएसीटी, मोटर वाहन दुर्घटना, वैवाहिक, श्रम, झगड़े, राजस्व, पानी बिल, सर्विस मेटर, वन अधिनियम जैसे सभी लेवल के पैंडिंग केसों का निपटारा किया जाएगा। लोक अदालत की सफलता के लिए 1 सितम्बर को स्थानीय न्यायिक परिसर में एमएसीटी केसों से सम्बंधित प्री लोक अदालत का भी आयोजन किया जाएगा।

Comments