प्रशिक्षुओं को नशे से दूर रहने और रक्तदान जागरूक को लेकर दिलवाई शपथ.
BOL PANIPAT ,3 मई। उपायुक्त डॉ .विरेन्द्र कुमार दहिया के कुशल मार्गदर्शन में रैडक्रास भवन में प्राथमिक सहायता का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे 60 प्रशिक्षुओं को नशे से दूर रहने व रक्तदान हेतु जागरूक करने बारे शपथ दिलवाई गई।
कार्यक्रम मे रैड क्रॉस सचिव गौरव राम करण ने कहा कि नशे की बुरी आदत से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है। युवाओं को नशे की आदत से बचना चाहिये। नशे के कारण व्यक्ति मानसिक, पारिवारिक वा समाजिक रूप से पिछड़ जाता है और समाज भी उसे घृणा की दुष्टि से देखता है। परन्तु हमें नशा करने वाले व्यक्तियो को जागरूक करके समाज की मुख्य धारा से जोड़ना चाहिये, ताकि वह भी नशा छोड़कर स्वस्थ जीवन यापन कर सकें। यदि नशे करने वाला व्यक्ति दृढ़ सकल्प ले तो नशे से मुक्ति पाई जा सकती है। जरूरमंद बीमार व्यक्तियों की सहायतार्थ रक्तदान के लिए आना चाहिये। तंदरूस्त व्यक्ति साल में 4 बार रक्तदान कर सकता है। रक्तदान करके हमे किसी जरूरमंद को जीवनदान प्रदान कर सकते है।
जिला प्रशिक्षण अधिकारी हरमेश चन्द ने प्रतिभागियों को नशा छोड़ने तथा रक्तदान करने के लिए शपथ दिलवाई। इस अवसर पर प्रवक्ता कला भारद्वाज इत्यादि अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।

Comments