श्रीमद्भागवत कथा के श्रवण मात्र से ही मानव जीवन का कल्याण सुनिश्चित-मालती अरोड़ा
BOL PANIPAT : 18 फरवरी। पानीपत के तहसील कैंप स्थित मेलाराम पार्क में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया गया। इसके शुभारम्भ समारोह में कलश यात्रा निकाली गई। जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा की वरिष्ठ नेत्री तथा पूर्व प्रदेश मीडिया प्रभारी (महिला मोर्चा) मालती अरोड़ा शामिल हुई । इस अवसर उन्होंने कलश यात्रा में भाग लिया तथा भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना कर ईश कृपा प्राप्त की। कथावाचक श्री पूरन चन्द महाराज एवं पूज्या देवी राधा किशोरी ने कथावाचन किया। मालती अरोड़ा ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा के श्रवण मात्र से ही मानव जीवन का कल्याण सुनिश्चित हो जाता है। इसलिए प्रत्येक मनुष्य को अनिवार्य रूप से पूर्ण श्रद्धा व विश्वास के साथ श्रीमदभागवत कथा का श्रवण करना चाहिए। गौरतलब है की श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन 18 से 25 फरवरी तक होगा।
इस दौरान आयोजकों ने समारोह में पहुँचने पर पूर्व मीडिया प्रभारी को फूलमालाएं पहनाकर तथा श्रीमद्भागवत की प्रति भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर पंकज पाखीजा, अशोक गुंबर,मोना शर्मा, महक दीवान,ममता भास्कर, कमल गंभीर, गीता गाबा ,अलका चोपड़ा,मंजू सैनी व अंजलि शर्मा समेत सैकड़ों की संख्या में महिलाओं ने पूर्ण श्रद्धा भाव से कलश यात्रा में भाग लिया।

Comments