आर्य समाज थर्मल कॉलोनी का 38 वां वार्षिकोत्सव संपन्न भारी संख्या में लोग हुए शामिल.
BOL PANIPAT , 29 सितंबर। आर्य समाज थर्मल कॉलोनी पानीपत का 38 वां वार्षिक उत्सव थर्मल कॉलोनी पानीपत में संपन्न हुआ। जिसमें थर्मल के चीफ इंजीनियर अमित दिलबागी ने कहा कि आर्य समाज के सिद्धांतों का हमें तन मानता से पालन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि बच्चों को बचपन से ही इस तरह के संस्कार देने चाहिए कि बड़े होकर वह राष्ट्रीय हित और सामाजिक के लिए कार्य करें। उन्होंने कहा कि आर्य समाज के संस्थापक स्वामी दयानंद सरस्वती ने अपना पूरा जीवन हिंदू समाज की कृतियों को खत्म करने के लिए लगा दिया।
इस अवसर पर बोलते हुए आचार्य आर्य वेश, डॉक्टर राम किशन ने कहा की ओम की महिमा अपार है, ओम ही सबसे बड़ी शक्ति है, इसके कई वैज्ञानिक तथ्य हैं, और कई समस्याओं का एवं बीमारियों का समाधान होता है। हमें इसका सिमरन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमें अपने पूर्वजों के आदर्शों पर चलने की जरूरत है। दूसरे सत्र में बोलते हुए चीफ इंजीनियर मनोज अग्रवाल ने डी ए वी स्कूल थर्मल एवं पीटीपीएस स्कूल के उन विद्यार्थियों सम्मानित किया जिन्होंने जमा दो की कक्षाओं में उल्लेखनीय स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने कहा कि आने वाले देश का भविष्य है यह बच्चे और उनके विकास के लिए अभिभावकों को हर संभव प्रयास करने चाहिए, ताकि युवा पीढ़ी में अच्छे संस्कार पैदा हो। इस अवसर पर एसके बजाज, सतबीर सिंह गोयत, संजय शर्मा, बलराज रांगी, विजय यादव, अश्वनी खुराना, केवल सिंह आर्य, रिशिपाल, सहित संख्या में आर्य समाज से जुड़े कार्यकर्ता एवं अन्य लोग मौजूद रहे। आर्य समाज थर्मल कॉलोनी के संस्थापक महात्मा वेदपाल आर्य ने अपना सहयोग एवं आशीर्वाद देते हुए बताया कि आर्य समाज पिछले लंबे समय से समाज के लिए कार्य कर रहा है।
फोटो कैप्शन पानीपत थर्मल कॉलोनी में आयोजित कार्यक्रम में आर्य समाज कार्यकरिणी के सदस्य इंजीनियर अमित दिलबागी को सम्मानित करते हुए।

Comments