स्नैचिंग की वारदात में नाबालिग सहित आरोपी गिरफ्तार. छीना गया मोबाइल फोन व वारदात में प्रयोग की बाइक बरामद.
BOL PANIPAT : 21 अप्रैल 2023, सीआईए वन टीम ने मोबाइल स्नैचिंग की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को बीती देर साय देवी लाल पार्क के पास से गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान सौरभ पुत्र उतम चंद निवासी बापौली व दूसरे की नाबालिग के रूप में हुई।

सीआईए वन प्रभारी इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि उनकी टीम वीरवार को साय गश्त के दौरान जीटी रोड पर टोल प्लाजा के पास मौजूद थी। टीम को इसी दौरान गुप्त सूचना मिली की सदिग्ध किस्म के दो युवक एक बाइक पर देवी लाल पार्क के पास किसी अपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे है। टीम ने तुरंत मौके पर दबिश देकर दोनों आरोपी युवकों को काबू कर पूछताछ की एक आरोपी ने अपनी पहचान सौरभ पुत्र उतम चंद निवासी बापौली व दूसरे की बाद में नाबालिग के रूप में हुई। पूछताछ में आरोपियों ने गत 4 जनवरी को सेक्टर 25 में कृष्णा गार्डन सड़क पर एक महीला के हाथ से मोबाइल फोन छीनने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। वारदात बारे थाना चांदनी बाग में सावित्री पत्नी शंकर निवासी चंदौसी संम्भल यूपी हाल किरायेदार मलिक कॉलोनी कृष्णा गार्डन पानीपत की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।
इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से छीना गया मोबाइल फोन व वारदात में प्रयोग की बाइक बरामद कर पुलिस टीम ने आरोपी सौरभ को माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत जेल व नाबालिग आरोपी को जुवेनाइल कोर्ट में पेश कर बाल सुधार गृह अंबाला भेजा गया।

Comments