Tuesday, January 13, 2026
Newspaper and Magzine


रक्तदान से बड़ा जीवन में कोई दान नही. जिंदगी व मौत के बीच जूझते व्यक्ति को नया जीवन देता है दान किया गया रक्त : उप-पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश।


पुलिस लाईन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. पुलिस कर्मियों ने रक्तदान किया और अपने स्वास्थय की जांच भी करवाई।

BOL PANIPAT : 7 मई 2022, पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन के कुशल मार्गदर्शन में जिला पुलिस द्वारा रेड क्रॉस के सहयोग से शनिवार को पुलिस लाईन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर के दौरान पुलिस कर्मचारियों ने 70 युनिट रक्तदान कर एकत्रित किया और अपने स्वास्थ्य की जांच भी करवाई। शिविर में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे उप-पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश ने रक्तदाताओं को बैज लगाकर प्रोत्साहित किया। उन्होंने रक्तदान करने पर सभी का आभार व्यक्त करते हुए आगे भी इस प्रकार के कार्यो में बढ-चढ कर हिस्सा लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा रक्तदान जीवन दान है, किसी के द्वारा भी किया गया रक्तदान कई जिंदगियों को बचाता है। रक्तदान से बड़ा जीवन में कोई दान नही है। रक्तदान करने से जहा शरीर स्वस्थ रहता है वही नए जोश का भी संचार होता है।

उप-पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश ने रक्तदान शिविर का सफल आयोजन करने पर जिला पुलिस विभाग में तैनात फार्मासिस्ट राकेश व बाहर से आये हुए डॉक्टरों व रेड क्रॉस की पूरी टीम की सराहना की। इस दौरान डॉक्टर पूजा सिंघल, लाईन अफसर सब-इंस्पेक्टर राजेन्द्र, सुरक्षा शाखा इंचार्ज एएसआई प्रमोद, एमटीओ एएसआई परविंदर, लाईन मुंशी मुख्य सिपाही राकेश व अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Comments