Thursday, April 16, 2026
Newspaper and Magzine


घर में चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार। चोरीशुदा सोने व चांदी के जेवरात बरामद।

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at February 25, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 25 फरवरी 2024, सीआईए टू पुलिस टीम ने देशराज कॉलोनी घर में से नगदी व सोने, चांदी के जेवरात चोरी करने वाले आरोपी को बस स्टेंड के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान गोलू निवासी बस स्टेंड पानीपत के रूप में हुई।

सीआईए टू प्रभारी इंस्पेक्टर नरेंद्र ने बताया कि उनकी टीम को शनिवार देर शाम गश्त व जांच पड़ताल के दौरान गुप्त सूचना मिली की संदिगध किस्म का एक युवक पानीपत बस स्टेंड के पास किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिश देकर युवक को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान गोलू पुत्र भूरेलाल निवासी बस स्टेंड पानीपत (पूल के नीचे) के रूप में बताई। गहनता से पूछताछ करने पर आरोपी ने 25 जनवरी की रात देशराज कॉलोनी में एक घर में घूसकर अलमारी से नगदी व सोने, चांदी के जैवरात चोरी करने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। चोरी की उक्त वारदात बारे थाना तहसील कैंप में मनीष पुत्र महेंद्र निवासी देशराज कॉलोनी की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।

थाना तहसील कैंप पुलिस को दी शिकायत में मनीष ने बताया था की 25 जनवरी की रात वह और उसकी पत्नी खाना खाकर कमरे में सो गए थे। सुबह करीब 4 बजे पत्नी ने उठकर देखा अलमारी खुली हुई थी व सारा सामान बिखरा पड़ा था। सामान चेक करने पर 26 हजार रूपये, सोने की 4 अंगूठी, 1 चेन, 1 हार, 1 टीका, 1 मंगलसूत्र व चांदी के 1 जोड़ी पंचागला, 1 तागड़ी, 1 छल्ला, 1 जोड़ी पाजेब, 5 जोड़ी चुटकी, 1 अंगुठी व 1 सिक्का नही मिले। अज्ञात चोर रात के समय घर में घुसकर उक्त नगदी व जेवरात चोरी कर ले गए। मनीष की शिकायत पर थाना तहसील केंप में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपी की पहचान व धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

इंस्पेक्टर नरेंद्र ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया वह नशा करने का आदी है। नशे की लत पूरी करने के लिए पैसों की जरूरत पड़ी तो उसने चोरी की उक्त वारदात को अंजाम दिया। आरोपी ने चोरी की 26 हजार रूपये की नगदी खाने पीने में खर्च दी । पुलिस ने आरोपी गोलू के कब्जे से चोरीशुदा सोने की 1 चेन, 1 गले का हार, 1 माथे का टीका, 1 मंगलसूत्र , 3 अंगुठी व चांदी की 1 जोड़ी पंचागला, 1 तागड़ी, 3 जोड़ी चुटकी, 1 अंगुठी, 1 छल्ला, व 1 सिक्का बरामद कर पूछताछ के बाद पुलिस ने रविवार को आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

इंस्पेक्टर नरेंद्र ने बताया कि आरोपी का पहले भी आपराधिक रिकार्ड होना पाया गया है। थाना तहसील कैंप में दर्ज चोरी के एक मामले में आरोपी करीब डेढ़ महीना पहले ही बेल पर जेल से बाहर आया था।

Comments