Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


कल से होगा हेल्पलाइन नंबर शुरू : डीसी

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at May 7, 2023 Tags: , , , ,

जिला का कोई भी नागरिक फोन करके या व्हाट्सएप पर भेजकर बता सकता है अपनी शिकायत : डीसी

BOL PANIPAT ,7 मई। डीसी वीरेन्द्र कुमार दहिया ने जिले के नागरिकों की समस्याओं के समाधान हेतु बीते दिनों मोबाईल नंबर 82784 – 00024 हेल्पलाइन नंबर के रूप में जारी किया था। यह नंबर कल यानि  सोमवार से प्रात: दस बजे से शुरू हो जाएगा। यह नंबर केवल कार्य दिवसों में सुबह 10 बजे लेकर शाम 4 बजे तक काम करेगा।
         उन्होंने बताया कि यह हेल्पलाइन नंबर आमजन की सहायता करने के लिए तत्पर रहेगा। हेल्पलाइन नंबर पर आने वाली शिकायत के समाधान के लिए तुरंत संबंधित विभाग को भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि हेल्पलाइन नंबर पर आने वाली शिकायतों का समाधान भी संबंधित अधिकारी या कर्मचारी को नियमित समय में समाधान करना होगा। उन्होंने आमजन से आह्वान करते हुए कहा कि वे अपनी शिकायत को इस नंबर पर व्हाट्सएप के जरिये भी भेज सकते हैं। उन्होंने कहा कि शिकायत कर्ता को अपना नाम पता फोन नंबर सहित अवश्य बताना होगा,ताकि प्राप्त शिकायत का समाधान सरल तरीके से हो सकें। उन्होंने आमजन से विशेष अपील करते हुए कहा कि कोई भी व्यक्ति यदि इस नंबर पर झूठी शिकायत दर्ज या अकरणीय रूप से फोन या मैसेज करेगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लायी जायेगी।

Comments