Wednesday, April 29, 2026
Newspaper and Magzine


राज्यसभा सांसद चुनाव में गुर्जर समाज की भागीदारी होनी चाहिए.वरना गुर्जर समाज लोकसभा चुनाव में ले सकता है कुछ भी निर्णय :-गुर्जर सभा

By LALIT SHARMA , in Politics SOCIAL , at February 3, 2024 Tags: , , ,

-जिले भर से गुर्जर समाज के गणमान्य लोगों की गुर्जर भवन मेें जिला प्रधान कर्णसिंह पसीना की अध्यक्षता में हुई बैठक

BOL PANIPAT , 3 फरवरी : ऊझा रोड स्थित गुर्जर भवन में गुर्जर समाज के गणमान्य लोगों  की बैठक आयोजित हुई। जिसकी अध्यक्षता गुर्जर सभा पानीपत के जिला प्रधान कर्णसिंह पसीना ने की। इस दौरान उपस्थित गुर्जर समाज के लोगों ने आपसी विचार-विमर्श किया और अंत में कहा कि भविष्य में हरियाणा प्रदेश के अंदर राज्यसभा सांसद का चुनाव होना है,जिसमें गुर्जर समाज की भागीदारी होनी चाहिए। क्योंकि हरियाणा ही नही बल्कि राजस्थान,यूपी सहित अनेक राज्यों में गुर्जर समाज की और से भाजपा सरकार को समर्थन देकर गुर्जर बाहुल्य क्षेत्रों में भाजपा उम्मीदवार को विजयी बनाया है। इतना ही नहीं बल्कि कई दर्जन सीटों पर तो गुर्जर समाज की वोटिंग ने निर्णायक मंडल की भूमिका भी निभाई है। उन्होने कहा कि कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक गुर्जर समाज ने वर्ष 2014 व 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को भारी मत देकर विजयी बनाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि गुर्जर समाज का ना तो केन्द्र में कैबिनेट मंत्री बनाया गया और ना ही किसी पार्टी ने गुर्जर समाज के किसी नेता को आज तक मुख्यमंत्री बनाया है। उन्होने कहा कि राजस्थान व उतरप्रदेश में भाजपा सरकार होने के बावजूद भी गुर्जर समाज से किसी को भी कैबिनेट मंत्री नहीं बनाया गया है। गुर्जर समाज ने कहा कि गुर्जर समाज की इस पीड़ा को भाजपा सरकार ध्यान से सुने और प्रदेश में इसे लागू करें। अगर इसके उपरांत भी गुर्जर समाज की अनदेखी होती है तो भविष्य में होने वाले 2024 लोकसभा चुनाव में गुर्जर समाज कुछ भी निर्णय ले सकता है। इस मौके पर जयपाल छौक्कर,राजकुमार छौक्कर,प्रीतम प्रधान,अनिल आदि अनेक मौजूद थें।

Comments