खेत से घर लौट रहे युवक पर हमला कर चोट मारने का तीसरा आरोपी गिरफ्तार
BOL PANIPAT , 08 मई : थाना बापौली पुलिस ने खोजकीपुर गांव में खेत से काम कर घर लौट रहे युवक का रास्ता रोककर हमला कर चोट मारने के तीसरे आरोपी को वीरवार को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान खोजकीपुर कला गांव निवासी रजत उर्फ बबलू के रूप में हुई है।
थाना बापौली प्रभारी सब इंस्पेक्टर पवन ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने मामले में पहले गिरफ्तार हो चुके अपने दो साथी आरोपी रोहित और साहिल के साथ मिलकर हमला कर चोट मारने की उक्त वारदात को अंजाम देना स्वीकारा। पुलिस ने आरोपी रजत उर्फ बबलू के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त ट्रैक्टर बरामद कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई गई। मामले में पहले गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त एक डंडा बरामद कर दोनों आरोपियों खिलाफ आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा चुकी है ।
थाना बापौली में खोजकीपुर गांव निवासी रविंद्र पुत्र ईलम सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह 24 फरवरी 2026 की देर शाम करीब 7 बजे खेत में काम कर ट्रैक्टर से घर लौट रहा था। छोटी खोजकीपुर में मंदिर के पास पहुचा तो बाइक व ट्रैक्टर पर सवार रोहित, रजत उर्फ बबूल, साहिल और इनके अन्य साथियों ने पिस्तौल से दो गोलियां चलाई। स्कूल के ग्राउंड के गेट के पास उसके ट्रैक्टर को पीछे से ट्रैक्टर से साईड मारी। आरोपियों ने उस पर तेज धार हथियार से हमला करने के साथ मारपीट कर चोट मारी। उसके हाथ और दांत टूट गए । ग्राउंड के पास खेल रहे बच्चों ने बीच बचाव कर उसकी जान बचाई। आरोपियों ने उसको व उसके भाई को जान से मारने की धमकी दी। थाना बापौली में रविंद्र की शिकायत पर अभियोग दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच व आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी थी।

Comments