Monday, May 25, 2026
Newspaper and Magzine


खेतों से ट्यूबवेल की तार/ स्टार्टर व बिजली के अन्य उपकरण चोरी करने वाले गिरोह का तीसरा आरोपी गिरफ्तार.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at November 19, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 19 नवम्बर 2024, थाना सनौली पुलिस ने खेतों से ट्यूबवेल की तार, मोटर, स्टार्टर, ग्रीफ, इनवर्टर की बैटरी चोरी करने वाले गिरोह के तीसरे आरोपी को सोमवार देर शाम को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान आशुतोष उर्फ आशु निवासी अर्जुन नगर काबड़ी रोड के रूप में हुई।

थाना सनौली प्रभारी सब इंस्पेक्टर अरविंद ने बताया कि थाना सनौली पुलिस टीम ने खेतों से ट्यूबवेल की तार व बिजली के अन्य उपकरण चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ कर पिछले दिनों गिरोह के दो आरोपी नूर मोहम्मद निवासी अर्जुन नगर व अजय निवासी गढ़ी सिकंदरपुर को गिरफ्तार किया था। दोनों आरोपियों ने प्रारंभिक पूछताछ में अपने साथी आरोपी आशुतोष उर्फ आशु निवासी निवासी अर्जुन नगर काबड़ी रोड के साथ मिलकर 28 अगस्त की रात कुराड़ गांव में खेतों से चार पांच ट्यूबवेल से तार व अन्य उपकरण चोरी करने बारे स्वीकारा था। चोरी की उक्त वारदात बारे थाना सनौली में देवेंद्र निवासी कुराड़ की शिकायत पर अभियोंग दर्ज है।
गहनता से पूछताछ में आरोपियों ने उक्त वारदात के अतिरिक्त 12 जुलाई की रात नवादा आर के नजदीक यमुना बंधा के पास खेत से दो ट्यूबवलों की मोटर व 23 जून की रात सनौली खुर्द में नवादा रोड पर किताबों की दुकान का शटर उखाड़कर नगदी चोरी करने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा था। चोरी की उक्त दोनों वारदात बारे थाना सनौली में अलग अलग अभियोग दर्ज है।

प्रभारी सब इंस्पेक्टर अरविंद ने बताया पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया था उन्होंने चोरी किये तार व र्स्टार राह चलते अज्ञात युवक को 3 हजार रूपये में बेचकर पैसे खर्च कर दिए थे। पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों के कब्जे से चोरीशुदा एक स्टार्टर, कुछ तार व वारदात में प्रयुक्त एक बाइक बरामद कर पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर जहा से उन्हें न्यायिक हिरासत जेल भेजने के बाद आरोपी आशुतोष की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

प्रभारी सब इंस्पेक्टर अरविंद ने बताया पुलिस टीम ने सोमवार देर शाम मिली गुप्त सूचना पर दबिश देकर आरोपी आशुतोष को काबड़ी अड्डा से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी आशुतोष ने मामले में पहले पकड़े जा चुके अपने दोनों साथी आरोपियों के साथ मिलकर कुराड़ गांव के खेत से ट्यूबवेल की तार, स्टार्टर व बिजली के अन्य उपकरण चोरी करने की उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। आरोपी आशुतोष ने तार बेचकर हिस्से में आई नगदी खर्च कर दी। पुलिस टीम ने मंगलवार को पूछताछ के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।

Comments