Tuesday, May 26, 2026
Newspaper and Magzine


कच्ची शराब बनाने के लिए लाहन तैयार करने मामले में दो आरोपी काबू. 845 लीटर लाहन बरामद किया था.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at February 5, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 05 फरवरी 2025, सीआईए टू पुलिस टीम ने कच्ची शराब बनाने के लिए लाहन तैयार करने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान बलविंद्र उर्फ काली व जसबीर उर्फ डेला निवासी न्यू बोहली के रूप में हुई।

सीआईए टू प्रभारी इंस्पेक्टर फुल कुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह आईपीएस के मार्गदर्शन में जिला पुलिस द्वारा अवैध शराब माफियाओं के खिलाफ विशेष अभियान चलाया हुआ है। अभियान के तहत सीआईए टू पुलिस टीम ने बीते शनिवार को गश्त के दौरान मिली गुप्त सूचना पर दबिश देकर गांव महमुदपुर रकबा में नाला के किनारे कच्ची शराब बनाने के लिए तैयार करके दबाकर रखे 11 ड्रम लाहन, एक प्लास्टिक पाइप व 11 बोरी टाट जब्त किया था। मौके पर कोई व्यक्ति मौजूद नही मिला था। अवैध लाहन को मापने पर 845 लीटर पाया गया था।
उन्होंने बताया कि पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि काली सरदार निवासी बोहली ने कच्ची शराब तैयार करने के लिए लाहन तैयार करके गांव महमुदपुर नाला किनारे घासफुस में दबाकर रखा है।

प्रभारी इंस्पेक्टर फुल कुमार ने बताया कि पुलिस ने मौके से बरामद लाहन को कब्जा पुलिस में लेकर थाना सदर में एक्साइज एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे। सीआईए टू पुलिस टीम ने आरोपियों के संभावित ठीकानों पर दबिश देते हुए मंगलवार देर शाम न्यू बोहली गांव से आरोपी बलविंद्र उर्फ काली व जसबीर उर्फ डल्ला निवासी न्यू बोहली को काबू करने में कामयाबी हासिल की।
पूछताछ में दोनों आरोपियों ने पुलिस को बताया वह दोनों पार्टनरशिप में काफी समय से कच्ची शराब तैयार कर बेचने का अवैध काम कर रहे है। उन दोनों ने करीब दस बारह दिन पहले कच्ची शराब तैयार करने के लिए महमदपुर गांव के रकबा में नाला किनारे लाहन तैयार करके रखा था। 1 फरवरी को पुलिस ने दबिश देकर उक्त लाहन जब्त कर लिया था।

प्रभारी इंस्पेक्टर फुल कुमार ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ पहले भी कच्ची शराब तैयार करने के मामले दर्ज है। पुलिस टीम ने बुधवार को पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हें न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।

Comments