Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


फ़ायरिंग कर जानलेवा हमला करने के मामले में फरार चल रहे तीन आरोपी काबू, वारदात में प्रयोग की अवैध देसी पिस्टल बरामद।

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at February 26, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 26 फरवरी 2022, फ़ायरिंग कर जानलेवा हमला करने के मामले में फरार चल रहे तीन आरोपी काबू, वारदात में प्रयोग की अवैध देसी पिस्टल बरामद। तीनो आरोपी गत दिनों अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर गांव डाहर में जोगिंद्र निवासी डाहर पर पिस्तौल से 10/12 रौंद फायरिंग कर जानलेवा हमला करने की वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए थे।

थाना इसराना प्रभारी इंस्पेक्टर दीपक ने मामले कि जानकारी देते हुए बताया की गत दिनों गांव डाहर में शादी समारोह में डीजे पर मामूली कहासुनी के बाद डाहर निवासी जोगिंद्र का घर तक पीछा कर उस पर पिस्तौल से फायर कर जानलेवा हमला करने की वारदात में फरार चल रहे नामजद आरोपियों में से आरोपी अमित पुत्र रणबीर, सुमित पुत्र सुरेश व सुनील उर्फ शीलू पुत्र सुरेश निवासी डाहर को थाना इसराना पुलिस ने काबू करने में कामयाबी हासिल की। इंस्पेक्टर दीपक ने बताया आरोपी अमित व सुमित को मंलवार साय गुप्त सूचना पर दंबिस देकर डाहर गोल चक्कर के पास काबू किया वही तीन दिन के पुलिस रिमांड के दौरान दोनो आरोपियो की निशानदेही पर वारदात में शामिल रहे आरोपी सुनील उर्फ शीलू को शुक्रवार साय करनाल से गिरफ्तार किया गया। आरोपियों को काबू करने के लिए थाना इसराना पुलिस की टीम लगातार उनके संभावित ठिकानों पर दंबिस दे रही थी।

इंस्पेक्टर दीपक ने आगे जानकारी देते हुए बताया की वारदात में प्रयोग किया अवैध एक देसी पिस्टल बरामद कर रिमांड अवधी पूरी होने पर आरोपी सुमित व अमित को पुलिस टीम ने आज माननीय न्यायालय में पेश किया वहा से दोनो आरोपियो को न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया। वही आरोपी सुनील उर्फ शीलू को 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। वारदात में संलिप्त फरार चल रहे नामजद व अन्य आरोपियों को भी जल्द ही काबू कर लिया जाएगा।

आरोपी सुनील उर्फ शीलू का पहले भी अपराधिक रिकार्ड होना पाया गया है। आरोपी ने उक्त वारदात में संलिप्त फरार आरोपी अपने साथी अंकित नरवाल व दो अन्य साथियों के साथ मिलकर चण्डीगढ़ में वर्ष 2019 में डबल मर्डर करने की वारदात को अंजाम दिया था। उक्त वारदात बारे चण्डीगढ़ के सैक्टर 11 थाना में मुकदमा दर्ज है। वारदात के संबध में आरोपी चण्डीगढ़ की बुड़ेल जेल में बंद था जो करीब 2 माह पहले बेल पर जेल से बाहर आया था। वही आरोपी सुमित व अमित के खिलाफ वर्ष 2015 में थाना शहर पानीपत में लड़ाई झगड़े की वारदात का एक मुकदमा दर्ज है।

जानलेवा हमला करने की वारदात का विवरण :

थाना इसराना में जोगिंद्र निवासी डाहर ने 18 फरवरी को शिकायत देकर बताया था की वह साय करीब 10 बजै पड़ोस में एक शादी समारोह में गया था। वहा डीजे पर पहुंचा तो उससे रंजिश रखने वाले सुमित, शीलू, अमित, अंकित नरवाल दिरेन नारा व अन्य 10/15 लड़के उससे झगड़ा करने लगे। वह बचने के लिए घर की तरफ भागा तो आरोपियो ने पिस्तौल से फायर कर दिए। आरोपी पीछा करते हुए घर तक पहुंच गए और धमकियां देते हुए फायर करते रहे। आरोपियो ने जान बचाते हुए वह अपने घर के अंदर घूस गया। गोलियों की आवाज सुनकर ग्रामीण आए तो आरोपी ग्रामीणों को इक्कठे होते देख जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। थाना इसराना पुलिस ने जोगिनद्र की शिकायत पर नामजद व अन्य आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमला करने की विभिन्न धाराओं सहित आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की धरपकड़ के लिए प्रयास शुरू कर दिए थे।

वही वारदात स्थल का मुआयना करने पर पुलिस टीम को मौके से 6 खोल बरामद हुए थे।

Comments