Monday, July 27, 2026
Newspaper and Magzine


बाइक चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले तीन आरोपी काबू. तीन वारदातों का खुलासा।

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at April 12, 2022 Tags: , , , , ,

चोरी की दो बाइक व एक एक्टीवा एवं 4 मोबाइल फोन बरामद .

BOL PANIPAT : 12 अप्रैल 2022, एंटी व्हीकल थेप्ट प्रभारी सब-इंस्पेक्टर संदीप ने बताया उनकी टीम ने बाइक चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों को काबू कर आरोपियों के कब्जे से चोरी की दो बाइक, एक एक्टीवा व 4 मोबाइल फोन बरामद करने में कामयाबी हासिल की हैं। पकड़े गए आरोपियों की पहचान दिलशाद पुत्र इरशाद निवासी बलजीत नगर, दीपक पुत्र कप्तान निवासी धोलपुर यूपी हाल बलजीत नगर व सूरज पुत्र वेदप्रकाश निवासी किथोर मेरठ यूपी हाल बलजीत नगर पानीपत के रूप में हुई।

सब-इंस्पेक्टर संदीप ने बताया सोमवार को एंटी व्हीकल थेप्ट पुलिस की एक टीम गश्त के दौरान जीटी रोड पर मौजूद थी। टीम को गुप्त सूचना मिली कि सैक्टर-29 में फ्लौरा चौक के पास संद्विगध किस्म के तीन अज्ञात युवक एक सीडी डिलक्स बाइक पर सवार होकर किसी अपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे है। टीम ने तुरंत मौके पर दंबिस दे आरोपित तीनो युवको को काबू कर गहनता से पुछताछ की तो आरोपियों ने मिलकर उक्त बाइक 4 दिन पहले सैक्टर-12 में एक मकान के सामने से चोरी करने बारे स्वीकारा। बाइक चोरी की उक्त वारदात बारे थाना चांदनी बाग में अजय पुत्र सतीश निवासी सैक्टर-23 टीडीआई पानीपत की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।

पुलिस टीम ने बाइक चोरी की अन्य वारदात बारे गहनता से पुछताछ की तो आरोपियों ने अलग-अलग स्थान से एक्टीवा चोरी की दो अन्य वारदातों को अंजाम देने बारे स्वीकारा। चोरी की उक्त वारदातों बारे थाना चांदनी बाग में मुकदमा दर्ज है। इनमे से एक एक्टीवा को पहले बरामद किया जा चुका है,आरोपियों ने 27 मार्च को सैक्टर-25 में जिम खाना क्लब के बाहर से एक्टीवा को चोरी कर जीटी रोड पर लाल बत्ती चौक के पास लावारिस हालत में छोड़ दिया था।

सब-इंस्पेक्टर संदीप ने बताया आरोपियों के कब्जे से चोरी के चार अन्य मोबाइल फोन व एक स्पलेंडर बाइक बरामद कर बाइक व फोन के मालिक की पहचान न होने पर चार मोबाइल फोन व स्पलेंडर बाइक को 102 सीआरपीसी के तहत कब्जा पुलिस में लिया गया। आरोपियों के कब्जे से चोरी की कुल दो बाइक, एक एक्टीवा व 4 मोबाइल फोन बरामद कर पुलिस टीम ने गिरफ्तार तीनो आरोपियों को आज माननीय न्यायालय में पेश किया वहा तीनो आरोपियों को न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

बाइक चोरी की निम्न वारदातो का खुलासा हुआ :

  1. आरोपियों ने 7 अप्रैल को सैक्टर-12 में एक मकान के बाहर से अजय निवासी सैक्टर-23 टीडीआई पानीपत की सीडी डिलक्स बाइक चोरी की। अजय शिकायत पर थाना चांदनी बाग में मुकदमा दर्ज है। (बाइक बरामद।)
  2. आरोपियों ने 7 अप्रैल को सनोली रोड पर गली में फैक्टरी के बाहर से सैक्टर-24 निवासी केशव पुत्र राजकुमार की एक्टीवा चोरी की। केशव की शिकायत पर थाना चांदनी बाग में मुकदमा दर्ज है। (एक्टीवा बरामद।)
  3. आरोपियों ने 27 मार्च को सैक्टर-25 में जिम खाना कलब के बाहर पार्किग से लक्ष्य पुत्र शिवकुमार निवासी परमहंस कुटीया पानीपत की एक्टीवा चोरी की। आरोपियो ने बाद में एक्टीवा को जीटी रोड पर लाल बत्ती के पास लावारिस हालत मे छोड़ दिया था। (एक्टीवा को पहले की बरामद किया जा चुका है।)
  4. आरोपियों के कब्जे से चोरी की एक अन्य स्पलेंडर बाइक बरामद हुई बाइक के मालिक की पहचान न होने पर उक्त बाइक को 102 सीआरपीसी के तहत कब्जा पुलिस में लिया गया।

Comments