Saturday, June 13, 2026
Newspaper and Magzine


अंडा व्यापारी से गन पॉइंट पर 1.85 लाख रूपए की लूट करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at May 9, 2023 Tags: , , , , ,

हेचरी के मालिक का बेटा ही निकला वारदात का मास्टर मांइड. पांच साथी आरोपियों के साथ मिलकर योजना बना दिया लूट की वारदात को अंजाम.

BOL PANIPAT : 09 मई 2023, पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत के मार्गदर्शन में कार्रवाई करते हुए सीआईए वन की टीम ने गांव नारा के पास पिकअप गाड़ी सवार दिल्ली के अंडा व्यापारी व उसके ड्राइवर से गन पॉइंट पर 1.85 लाख रूपए की लूट करने वाले गिरोह के मास्टर मांइड सहित चार आरोपियों को बीती देर साय काबू करने में बड़ी कामयाबी हासिल की।
आरोपियों की पहचान अतुल पुत्र रोशन लाल निवासी वार्ड नंबर 9 सफीदों, भारत पुत्र इंद्र सिंह निवासी वार्ड नंबर 8 सफीदों, नीतीश पुत्र शिवकुमार निवासी सिंघाना सफीदों व मोहित पुत्र प्रीतम निवासी वाल्मिकी मोहल्ला सफीदों जीन्द के रूप में हुई।

सीआईए वन प्रभारी इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने लूट की उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। आरोपियों से प्रारंम्भिक पूछताछ में खुलासा हुआ हेचरी मालिक का बेटा आरोपी अतुल गिरोह का मास्टर माइंड है। पूछताछ में बताया आरोपी अतुल करीब 1 महिना पहले अपने ट्यूशन टीचर की आई 20 कार माग कर ले गया था। कार का एक्सीडेंट हो गया था। ठीक करवाने के लिए ट्यूशन टीचर ने पैसों की बात कही तो अतुल ने घर वालों से पैसे ना मांगकर साथी आरोपी भारत के साथ मिलकर हेचरी पर अंडे लेने के लिए आने वाली गाड़ी से लूट करने की योजना बनाई। आरोपी भारत ने उसको अपने साथी आरोपी मोहित, शुभम निवासी सफीदों, नीतीश निवासी सिंघाना जीन्द व सोनू निवासी अरढ़ाना करनाल से मिलवाया। सभी आरोपियों ने मिलकर लूट करने की योजना बनाई। आरोपी अतुल ने हेचरी पर अंडे लेने के लिए दिल्ली से आने वाली पिकअप गाड़ी को चिन्हित किया। आरोपी अतुल ने 5 मई को गाड़ी के आने बारे साथी आरोपियों को सूचना दी। आरोपी शुभम ने योजना अनुसार गांव छोटा नारा के पास गौशाला की एम्बुलेंस पिकअप गाड़ी के आगे अड़ा दी और साथी आरोपी नीतीश, मोहित व सोनू पिकअप गाड़ी चालक व परिचालक से एक मोबाइल फोन व 1.85 लाख रूपए छीनकर बाइक से फरार हो गए थे।

इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि गहनता से पूछताछ करने, लूटी गई नगदी, मोबाइल फोन बरामद करने व फरार आरोपी सोनू व शुभम के ठीकानों का पता लगा काबू करने के लिए पुलिस टीम ने चारों आरोपियों को मंगलवार को माननीय न्यायालय में पेश किया जहां से चारों आरोपियों को 2 दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया है।

इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि सोमवार को सीआईए वन की टीम गश्त के दौरान अंसध रोड पर मौजूद थी। टीम को इसी दौरान गुप्त सूचना मिली की संदिग्ध किस्म के 4 युवक एक बाइक लेकर नारा से मतलौडा बाइपास पर किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में खड़े है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिश देकर चारों आरोपियों को काबू कर गहनता से पूछताछ की तो आरोपियों ने अपने दो अन्य साथी आरोपियों के साथ मिलकर 3 दिन पहले गांव छोटा नारा के पास एक पिकअप चालक व परिचालक से 1.85 लाख रूपए, एक मोबाइल फोन लूटने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा।

वारदात बारे थाना मतलौडा में मुकदमा दर्ज है

थाना मतलौडा में नूरआमिन पुत्र मोहम्मद निवासी जेजे कॉलोनी बवाना दिल्ली ने शिकायत देकर बताया था कि वह 5 मई को गाड़ी के ड्राइवर शाहआलम के साथ अपनी दिल्ली नंबर पिकअप गाड़ी में दिल्ली से सफीदों रोशन लेयर फार्म पर अंडे लेने जा रहे थे। सुबह करीब 11 बजे जब वह पानीपत सफीदों रोड पर गांव छोटा नारा के पास पहुंचे तो गौशाला की एंम्बुलेंस का ड्राइवर सड़क पर गाड़ी को बेक कर रहा था। उनको भी गाड़ी रोकनी पड़ी। इसी दौरान अलग अलग तीन बाइक पर 4 अज्ञात युवक आए जिनमें से तीन लड़कों ने मुंह पर कपड़ा लपेटा हुआ था। आरोपियों ने उनकी गाड़ी को घेर कर दोनों को नीचे उतार लिया और गाड़ी की चाबी निकालकर तलाशी लेने लगे। उसने विरोध किया तो आरोपियों ने मारपीट शुरू कर दी और पिस्तौल पॉइंट पर एक मोबाइल फोन व गाड़ी के अंदर रखे कैश से भरे बैग को लेकर फरार हो गए। बैग में 1.85 लाख रूपए कैश व अन्य जरूरी कागजात थे। पीड़ित नूरआमिन की शिकायत पर थाना मतलौडा में मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम ने आरोपियों की पहचान व धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments