Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


ड्रिंक एंड ड्राइव के खिलाफ अभियान. 50 वाहनों के चालान. 10 इंपाउंड.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at September 7, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 7 सितंबर 2025, पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस के मार्गदर्शन में जिला पुलिस द्वारा ड्रिंक एंड ड्राइव के खिलाफ स्पेशल अभियान चलाया हुआ है। अभियान के दूसरे दिन शनिवार की देर रात पुलिस की विभिन्न टीमों ने जगह जगह पर नाकाबंदी कर 960 वाहन चालकों को चेक किया, इनमें से 60 वाहन चालक नशे का सेवन करके वाहन चलाते मिले। जिनमें से 50 के चालान किए। इसके साथ ही अत्याधिक शराब पीकर वाहन चला रहे 10 वाहन चालकों के वाहनों को इंपाउंड किया गया।

उप पुलिस अधीक्षक यातायात सुरेश कुमार सैनी ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सड़क पर नशे में वाहन चलाने वालों के ऊपर कड़ा शिकंजा कसना है। अक्सर देखने में आता है कि रात्रि के समय काफी वाहन चालक नशे में धुत होकर वाहन चलाते हैं जिससे वह अपने आप को तो खतरे में डालते ही हैं साथ में सड़क पर चल रहे अन्य वाहन चालक के लिए भी खतरा बन जाते है।
पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस के निर्देशानुसार जिला में सड़क हादसों को रोकने और आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने के दृष्टिगत यातायात पुलिस के साथ ही सभी थाना व चौकी प्रभारियों को शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाने के लिए निर्देश दिए गए है।

शराब पीकर गाड़ी चलाना सड़क दुर्घटनाओं की बड़ी वजह बनता है और यह मोटर वाहन अधिनियम, 1988 की धारा 185 के तहत दंडनीय अपराध है। जिला में सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने व यातायात नियमों की पालना दृढता से करवाने के लिए पुलिस द्वारा यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।

Comments