चोरी की बाइक सहित तीन आरोपी गिरफ्तार. चोरीशुदा बाइक को यूपी में बेचने के लिए जा रहे थे.
BOL PANIPAT : 7 सितम्बर 2024, एंटी व्हीकल थेप्ट पुलिस टीम ने समालखा से बापौली रोड स्थित शिमला गुजरान मोड़ पर तीन युवकों को चोरी की एक बाइक सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी चोरीशुदा बाइक को यूपी में बेचने के लिए जा रहे थे। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान साहिल उर्फ छोटू निवासी ताजपुर, आर्यन निवासी गढ़ी नवाब व रोहित निवासी शिमला गुजरान के रूप में हुई।
एंटी व्हीकल थेप्ट इंचार्ज सब इंस्पेक्टर दीपक बताया कि उनकी टीम को शुक्रवार देर शाम गश्त व जांच पड़ताल के दौरान गुप्त सूचना मिली थी की संदिग्ध किस्म के तीन युवक एक स्पलेंडर बाइक पर सवार होकर समालखा से बापौली की तरफ जा रहे है। बाइक चोरी की होने की संभावना है। पुलिस टीम ने समालखा से बापौली रोड स्थित शिमला गुजरान मोड़ पर नाकाबंदी कर बाइक सवार तीनों युवकों को काबू कर पूछताछ की तो उन्होंने अपनी पहचान साहिल उर्फ छोटू पुत्र महेंद्र निवासी ताजपुर, आर्यन पुत्र धर्मपाल निवासी गढ़ी नवाब व रोहित पुत्र रमेश निवासी शिमला गुजरान के रूप में बताई। बाइक के कागजात मांगने पर तीनों युवक बहाने बाजी करने लगे। गहनता से पूछताछ की तो आरोपियों ने उक्त बाइक जुलाई 2022 में तहसील कैंप के राम नगर से चोरी करने बारे स्वीकारा। बाइक चोरी की उक्त वारदात बारे थाना तहसील कैंप में सतीश पुत्र दीन दयाल निवासी रामनगर की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।
सब इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि गहनता से पूछताछ में आरोपियों ने उक्त बाइक के अतिरिक्त 5 अन्य बाइक चोरी करने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। आरोपियों ने पूछताछ में पुलिस को बताया वह तीनों नशा करने के आदी है। नशे की लत पूरी करने के लिए तीनों आरोपियों ने मिलकर एकाएक कर बाइक चोरी की उक्त वारदातों को अंजाम दिया। तीनों आरोपी शुक्रवार को चोरीशुदा स्पलेंडर बाइक पर सवार होकर बेचने के लिए यूपी जा रहे थे।
गहनता से पूछताछ करने व चोरी की अन्य बाइक बरामद करने के लिए पुलिस ने शनिवार को तीनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से आरोपी आर्यन को न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया व आरोपी साहिल व रोहित को 2 दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया।
सब इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि आरोपी साहिल उर्फ छोटू का पहले भी आपराधिक रिकार्ड होना पाया गया है। आरोपी के खिलाफ बाइक चोरी व मारपीट की वारदातों के 5 अभियोग दर्ज है। आरोपी वर्ष 2022 में पानीपत जेल से बेल पर बाहर आया था।

Comments