Saturday, May 30, 2026
Newspaper and Magzine


युवक पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at April 6, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 06 अप्रैल 2023, थाना सेक्टर 13/17 पुलिस टीम ने युवक पर चाकू से जानलेवा हमला करने के मामले में दो आरोपियों को बीती देर सायँ गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान सचिन पुत्र राजसिंह व सौरव पुत्र अनिल निवासी बबैल के रूप में हुई।

थाना सैक्टर 13/17 प्रभारी इंस्पेक्टर जगजीत ने बताया कि पूछताछ में दोनों आरोपियों ने गांव निवासी अपने साथी आरोपी अनिल, ललीत व भूपेंद्र के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। आरोपियों से पूछताछ में खुलासा हुआ पांचो आरोपियों की 2 दिन पहले गांव के स्टेडियम में आदित्य के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। कहासुनी की रंजिश रखते हुए पांचों आरोपियों ने मिलकर आदित्य को सबक सिखाने की योजना बनाई। आरोपियों को 3 अप्रैल को आदित्य स्टेडियम के पास मिला तो उसके पेट में चाकू घोपकर मौके से फरार हो गए।

इंस्पेक्टर जगजीत ने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के लिए थाना सेक्टर 13/17 पुलिस की टीम उनके संभावित ठीकानों पर लगातार दबिश दे रही थी। आरोपी पुलिस पकड़ से बचने के लिए ठीकानें बदल कर छुपकर रह रहे थे। पुलिस टीम ने बुधवार देर सायं मिली गुप्त सूचना पर दंबिस देकर आरोपी सचिन व गौरव को अंसल में स्थित पाइट स्कूल के पास से गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की। गहनता से पूछताछ करने के बाद पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को आज माननीय न्यायायल में पेश किया जहा से उन्हें न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया। वारदात में संलिप्त फरार इसके साथी आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

थाना सेक्टर 13/17 में गांव बबैल निवासी प्रदीप पुत्र करतार ने शिकायत देकर बताया था कि वह 3 अप्रैल को करीब 3:30 बजे भतीजे आदित्य के साथ घर से स्टेडियम में पैदल जा रहा था। जब वह स्टेडियम के गेट के पास पहुंचे तो वहा पहले से अनिल पुत्र रमेश, सौरभ पुत्र लीलू, सचिन पुत्र राजू, ललित व भूपेंद्र अपने तीन चार अन्य साथियों के साथ हथियार से लैस होकर घात लगाए बैठे हुए थे। आरोपियों ने देखते ही ललकारा देकर आदित्य पर जानलेवा हमला कर दिया। वह बीच बचाव करने लगा तो उनमें से तीन/चार लड़कों ने पकड़ लिया और मारपीट की। आरोपी सचिन व सौरव ने आदित्य को पकड़ लिया और आरोपी अनिल ने जान से मारने की नियत से आदित्य के पेट में चाकू घोप दिया। झगड़े को देखकर आसपास के लोग इक्कठा हुए तो सभी आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। वह भतीजे आदित्य को इलाज के लिए सिविल अस्पताल लेकर गया तो डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए रेफर कर दिया। बाद में जिला के एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए आदित्य को भर्ती करवाया। प्रदीप की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ थाना सेक्टर 13/17 में मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम ने आरोपी की पहचान व धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments