Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


सट्टा खाईवाली करते व जुआ खेलते दो अलग अलग स्थान से तीन आरोपी गिरफ्तार. 3430 रूपए की नगदी बरामद.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at February 21, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 21 फरवरी 2025, पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह आईपीएस के मार्गदर्शन में जिला पुलिस द्वारा जुआ, सट्टा खाईवाली सहित अवैध धंधों में संलिप्त आरोपियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया हुआ है। अभियान के तहत वीरवार को पुलिस की टीमों ने दो अलग अलग स्थान पर जुआ खेल रहे व सट्टा खाईवाली कर रहे तीन युवकों को काबू किया। मौके पर आरोपियों के कब्जे से सट्टे के नंबरो की पर्ची, एक जोड़ी ताश व दाव पर लगी 3430 रूपए की नगदी बरामद हुई।

उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सतीश वत्स ने बताया कि थाना तहसील कैंप पुलिस की एक टीम वीरवार को गश्त के दौरान भावना चौक पर मौजूद थी। तभी टीम को गुप्त सूचना मिली की वधाराम कॉलोनी में गुरू मेडिकल स्टोर के पास खाली प्लाट में एक युवक सट्टा खाईवाली कर रहा है। सूचना को पुख्ता मानते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची। वहा सिविल पाश्चात में एक बोगस ग्राहक तैयार कर जिसे 10 रूपए का नोट देकर युवक के पास भेजा। उसकी और से इशारा मिलते ही पुलिस टीम ने दबिश देकर सट्टा खाईवाली कर रहे आरोपी युवक को काबू किया। जिसके कब्जे से सट्टे के नंबरों की पर्ची व 3160 रूपए की नगदी बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान फतेहचंद निवासी वधावाराम कॉलोनी के रूप में बताई।

उप पुलिस अधीक्षक सतीश वत्स ने बताया कि इसी प्रकार थाना शहर पुलिस टीम ने गश्त के दौरान मिली गुप्त सूचना पर दबिश देकर जाटल रोड पुल के नीचे जुआ खेल रहे दो युवकों को काबू किया। आरोपियों की पहचान आकाश निवासी शास्त्री कॉलोनी व सोनू निवासी खटीक बस्ती के रूप में हुई। मौके पर आरोपियों के कब्जे से एक जोड़ी ताश के पत्ते व दाव पर लगी 270 रूपए बरामद हुई।
आरोपियों के खिलाफ संबंधित थाना में गेम्बलिग एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर तीनों आरोपियों को पुलिस बेल पर छोड़ा गया।

Comments