चोरी करने वाले गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार. 6 वारदातों का खुलासा
BOL PANIPAT : 10 अगस्त 2022, सीआईए थ्री पुलिस की टीम ने स्कूल, आंगनवाड़ी केंद्र, ऑफिस व खेत में बने कोठे से इनवर्टर, बैटरी, गैस सिलेंडर व ट्यूवेल की तार चोरी करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को गांव महमदपुर के पास से गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। आरोपियों की पहचान मोनू उर्फ कार्तिक निवासी कचरौली, सोनू निवासी जौरासी खास व साहिल निवासी बड़ौली पानीपत के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों से चोरी की 6 वारदातों का खुलासा हुआ है। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से चोरीशुदा एक गैसे सिलेंडर, एक कढ़ाई, एक बाल्टी व एक सप्लेंडर बाइक बरामद कर पुलिस टीम ने तीनों आरोपियों को आज माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया है। आरोपियों से पूछताछ में खुलाशा हुआ तीनों आरोपी खाने पीने व अमीरी के शौक पूरे करने के लिए चोरी की वारदातों का अंजाम देते थे।
सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर अंकित ने बताया उनकी एक टीम मंगलवार सायँ गश्त के दौरान गांव महमदपुर के पास नाकाबंदी कर वहा से गुजरने वाले संद्विग्ध युवकों पर नजर रखे हुए थी। इसी दौरान सामने से तीन अज्ञात युवक प्लास्टिक के कट्टो में सामान डालकर आते हुए दिखाई दिए। पुलिस टीम ने पास आने पर तीनों युवकों को रोककर पूछताछ की तो उन्होंने अपनी पहचान मोनू उर्फ कार्तिक पुत्र रणजीत निवासी कचरौली, सोनू पुत्र प्रकाश निवासी जौरासी खास व साहिल पुत्र तकदीर निवासी बड़ौली पानीपत के रूप में बताई। पुलिस टीम ने कट्टो की तलाशी ली तो उसमे एक गैस सिलेंडर, एक कढ़ाई व एक बाल्टी मिली। सामान बारे पुछताछ करने पर तीनों युवक बहाने बाजी करने लगे। गहनता से पूछताछ करने पर आरोपियों ने करीब एक महीना पहले रात के समय गांव कचरौली में आंगनवाड़ी केंद्र से उक्त सामान चोरी करने बारे स्वीकारा। वारदात बारे थाना सदर में शकुंतला पत्नी विनोद निवासी कचरौली की शिकायत पर मूकदमा दर्ज है।
इंस्पेक्टर अंकित ने बताया गहनता से की गई पुछताछ में आरोपियों ने चोरी की 5 अन्य वारदातों को अंजाम देने बारे स्वीकार किया है। वारदातों बारे थाना सदर में मूकदमें दर्ज है। आरोपियों ने एक सप्लेंडर बाइक गांव ददलाना में स्टेडियम के पास से चोरी कर गांव कचरौली के जगंल में एक झोपड़ी में छुपाकर खड़ी की हुई थी। आरोपियो की निशानदेही पर चोरीशुदा बाइक को बरामद किया गया।
चोरी की निम्न वारदातों का खुलासा हुआ :
- तीनों आरोपियों ने मिलकर 15 जुलाई की रात गांव कचरौली में आंगनवाड़ी केंन्द्र से एक गैस सिलेंडर, एक बाल्टी एक कढ़ाई चोरी की। थाना सदर में शकुंतला निवासी कचरौली की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।
- तीनों आरोपियों ने मिलकर 1 जनवरी की रात गांव बड़ौली के खेतों में दो कोठड़ो से ट्यूबवैल की तार, छत का पंखा, ग्रीफ व ट्रैक्टर का किलड़ा चोरी किया। थाना सदर में बड़ौली निवासी अमन की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।
- तीनों आरोपियों ने मिलकर 7 फरवरी को गांव ददलाना में स्टेडियम के पास से एक बाइक चोरी की। थाना सदर में ददलाना निवासी अमित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।
- तीनों आरोपियों ने मिलकर 17 फरवरी की रात जीटी रोड पर अमन ढ़ाबे पर खड़े एक ट्रक से दो बैटरी चोरी की। थाना सदर में मोनू निवासी शास्त्री नगर धोलपुर राजस्थान की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।
- तीनों आरोपियों ने मिलकर गांव कचरौली में 3 अप्रैल की रात सरकारी स्कूल से एक गैस सिलेंडर, एक सीपीयू व एक बायोमैट्रिक हाजरी मशीन चोरी की। स्कूल के हैडमास्टर करतार सिंह की शिकायत पर थाना सदर में मुकदमा दर्ज है।
- तीनों आरोपियों ने मिलकर 30 मई को दिन के समय गांव बड़ौली में टावर के पास ऑफिस से दो इंनर्वटर, तीन बैटरी व प्लास्कि की पाइप चोरी की। थाना सदर में सतपाल निवासी बड़ौली की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।

Comments