Tuesday, May 26, 2026
Newspaper and Magzine


मारपीट व गंभीर चोट मारने के दो आरोपी गिरफ्तार

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at December 23, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 23 दिसंबर , सीआईए टू पुलिस टीम ने निंबरी गांव के अड्डे पर घागा कारोबारी दो संगे भाईयों व सुरवाईजर से मारपीट और गंभीर चोट मारने के दो आरोपियों को सोमवार सायं कोर्ट परिसर के पार्क से गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान निंबरी गांव निवासी अजय उर्फ बूरा व बलराज उर्फ सन्नी के रूप में हुई है।

सीआईए टू प्रभारी इंस्पेक्टर सुमित सरोहा ने बताया कि उनकी टीम आरोपियों की धरपकड़ के लिए प्रयासरत थी। पुलिस टीम ने सोमवार साय मिली गुप्त सूचना पर दबिश देकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने चोट मारने की उक्त वारदात को अंजाम देना स्वीकारा। प्रारंभिक पूछताछ में दोनों आरोपियों ने पुलिस को बताया वह 28 नवंबर की देर शाम शराब पार्टी करने के लिए बाइक से गांव में अड्डे पर गए थे। एक किराना दुकान के बाहर बाइक खड़ी कर सामान लेने अंदर चले गए। सामान लेकर बाहर निकले तो बाइक की सीट पर तीन लड़के बैठे थे। बाइक पर बैठने को लेकर उन दोनों ने तीनों लड़को के साथ मारपीट की। तभी तीनों लड़कों को छुड़ाने तीन अन्य युवक आ गए। आरोपियों ने छुड़ाने आए युवकों को डंडे व टूंटी से गंभीर चोट मारी और इसके बाद मौके से फरार हो गए थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त एक टूंटी व डंडा बरामद कर मंगलवार को दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हें 1 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपियों ने गहनता से पूछताछ करेगी।

यह है मामला

थाना चांदनी बाग में दयाल कॉलोनी निवासी मोहन पुत्र भूवनेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उनका घांगे का काम है और छाजपुर गांव के नजदीक गोदाम किराये पर लिए हुए है। 28 अगस्त की देर शाम करीब 8 बजे वर्कर साहिल, लोकेश व रूस्तम ने उसको फोन कर बताया कि वह तीनो सैलरी लेकर घर लौट रहे थे। रास्ते में निंबरी गांव के अड्डे के पास कुछ लोग उनसे मारपीट कर पैसे छीनने की कोशिश कर रहे है। वह भाई मुकुंद व सुरवाइजर मुकेश मौके पर गए, देखा दो युवक शराब के नशे में तीनों वर्करों के साथ मारपीट कर रहे थे। उन्होंने छुड़ाने की कोशिश की तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट कर दी। आरोपी एक दूसरे को अजय व अल्ला नाम लेकर बोल रहे थे। अपना बचाव करते हुए वह तीनों भागकर एक दुकान में घूस तो आरोपी उनका पीछा कर दुकान में घूस आए और दोनों आरोपियों ने सोनू पुत्र केराद के साथ मिलकर उन तीनों को पीटना शुरू कर दिया। तभी सोनू का भाई व कुछ अन्य युवक भी आ गए और सभी ने मिलकर डंडों व लात, घूस्सों से चोट मारी। आरोपी सोनू ने नुकीली चीज से उसके सिर में चोट मारी। सुरवाइजर मुकेश के बाए हाथ की हड्डी तोड़ दी। आरोपियों ने उनके मोबाइल फोन व घड़ी छीनने की कोशिश की। मुकुंद की जेब से 5 हजार रूपए निकाल लिए। किसी ने डायल 112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी, पुलिस मौके पर पहुंची। गोदाम पर काम करने वाली लेबर मौके पर आ गई और उन्हे इलाज के लिए आयुष्मान अस्पताल लेकर गई। जहा से बाद में परिजनों ने उन्हें आईबीएम अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। थाना चांदनी बाग में मोहन की शिकायत पर तीन नामजद व कई अन्य आरोपियों के खिलाफ अभियोग दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी थी।

Comments