Wednesday, May 27, 2026
Newspaper and Magzine


मारपीट कर मोबाइल व नगदी छीनने के तीन आरोपी गिरफ्तार. छीना गया मोबाइल व वारदात में प्रयुक्त बरामद.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at January 1, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 01 जनवरी : सीआईए वन पुलिस टीम ने रिफाइनरी से काम कर कमरे पर लौट रहे श्रमिकों से रज्जापुर गांव के नजदीक मारपीट कर मोबाइल व नगदी छीनने के तीन आरोपियों को बुधवार शाम को बाबरपुर गंदा नाला के पास से काबू किया। आरोपियों की पहचान सोनीपत के बखरपुर गांव निवासी रिंकू उर्फ गोरा व अमन और जफरपुर गांव निवासी सौरभ के रूप में हुई है।

सीआईए वन प्रभारी इंस्पेक्टर फूल कुमार ने बताया कि उनकी टीम को बुधवार शाम गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली थी कि जीटी रोड स्थित बाबरपुर गंदा नाला के पास संदिग्ध किस्म के तीन युवक एक बाइक पर घूम रहे है। पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर तीनों युवकों को काबू किया। गहनता से पूछताछ करने पर तीनों आरोपियों ने अपने एक अन्य साथी आरोपी के साथ मिलकर 19 दिसंबर को उक्त बाइक पर सवार होकर रज्जापुर गांव के नजदीक पैदल जा रहे दो युवकों से मारपीट कर दो मोबाइल फोन व 10 हजार रूपए की नगदी छीनने की वारदात को स्वीकारा। उक्त वारदात बारे थाना सदर में रमेश चंद बिंद पुत्र ज्वाला प्रसाद निवासी भानीपुर धीरपुर गोपीगंज भदोही यूपी हाल किरायेदार रज्जापुर की शिकायत पर अभियोग दर्ज है। पूछताछ में आरोपियों ने अपनी पहचान रिंकू उर्फ गोरा पुत्र हंसराज व अमन पुत्र शेरू निवासी बखरपुर व सौरभ पुत्र सुभाष निवासी जफरपुर सोनीपत के रूप में बताई।

शार्टकट तरिके से पैसे कमाने के लिए दिया वारदात को अंजाम

प्रभारी इंस्पेक्टर फूल कुमार ने बताया कि पूछताछ में तीनों आरोपियों ने पुलिस को बताया वह तीनों और वारदात में शामिल फरार उनका साथी आरोपी अमित 12 दिसंबर को बाइक पर आरोपी रिंकू के साथ रज्जापुर गांव में उसकी बहन के घर आए थे। यहा से वापिस जाते समय गांव से निकलते ही चारों आरोपियों को सामने से दो युवक पैदल आते दिखाई दिए। आरोपियों ने युवकों को देख शार्टकट तरिके से पैसे कमाने की सोची और दोनों युवकों के साथ मारपीट कर उनसे दो मोबाइल फोन व 10 हजार रूपए की नगदी छीनी। छिन गए मोबाइलों में से एक मोबाइल फोन फरार अरोपी अमित ने अपने पास रख लिया था।

प्रभारी इंस्पेक्टर फूल कुमार ने बताया कि आरोपियों ने छीनी 10 हजार की नगदी खर्च कर दी। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से छिना गया एक मोबाइल व वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद कर वीरवार को पूछताछ के बाद तीनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हें न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।

Comments