46 ग्राम हेरोइन सहित तीन तस्कर गिरफ्तार . बरामद हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 1.50 लाख रूपये कीमत बताई जा रही है
BOL PANIPAT : 20 जुलाई 2022, सीआईए-थ्री पुलिस की टीम ने गश्त के दौरान मिली गुप्त सूचना पर नाकाबंदी कर एक बरेजा कार सवार तीन नशा तस्करों को 46 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। आरोपियों की पहचान रोहित पुत्र रामेश्वर निवासी सैक्टर 46 चंडीगढ़, हैप्पी पुत्र केसर सिंह व अजय पुत्र रमेश निवासी जीरकपुर मोहाली के रूप में हुई।
बरामद हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 1.50 लाख रूपये कीमत बताई जा रही है। पुलिस टीम ने आरोपियों के खिलाफ थाना सैक्टर 13/17 में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर तीनों आरोपियों से पूछताछ की तो खुलासा हुआ उक्त हेरोइन दिल्ली से खरीद कर चंडीगढ व जीरकपुर में सप्लाई करने के लिए लेकर जा रहे थे। नशा तस्करों के ठीकानों का पता लगा काबू करने के लिए पुलिस टीम ने तीनों आरोपियों को आज माननीय न्यायालय में पेश किया वहा से आरोपी रोहित व अजय को न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया व आरोपी हैप्पी को 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया।
सीआईए-थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर अंकित ने बताया मंगलवार को उनकी एक टीम गश्त के दौरान सैक्टर 13/17 में हेलीपेड के पास मौजूद थी। टीम को गुप्त सूचना मिली की संदिग्ध किस्म के तीन युवक एक चंडीगढ़ नंबर की बरेजा कार में सवार होकर दिल्ली की और से आ रहे है, जो पानीपत बस स्टैंड से होते हुए चंडीगढ़ की तरफ जा जाएँगे। कार सवार युवकों के पास मादक पदार्थ होने की संभावना हैं। पुलिस टीम ने सूचना को पुख्ता मानकर तुरंत देवीलाल पार्क के सामने जीटी रोड पर नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहनों की जांच शुरू कर दी। कुछ देर पश्चात सफेद रंग की चंडीगढ नंबर की एक बरेजा कार पानीपत बस स्टैंड की और से आती दिखाई दी। पुलिस टीम ने कार को नाका पर रूकवाकर कार में बैठे तीनों युवकों को काबू कर पूछताछ की तो उन्होंने अपनी पहचान रोहित पुत्र रामेश्वर निवासी सैक्टर 46 चंडीगढ़, हैप्पी पुत्र केसर सिंह व अजय पुत्र रमेश निवासी जीरकपुर मोहाली के रूप में बताई।
नियमानुसार ड्यूटी मेजिस्ट्रेट की उपस्थिति में पुलिस टीम ने आरोपियों की तलाशी ली तो आरोपी अजय की जेब से हेरोइन बरामद हुई। बरामद हेरोइन का वजन करने पर 46 ग्राम पाया गया। प्रारंभिक पूछताछ में तीनों आरोपियो से खुलासा हुआ वह हेरोइन को दिल्ली से कम दाम में खरीदकर चंडीगढ व जीरकपुर में तस्करी करने के लिए लेकर जा रहे थे। आरोपियों को इसमे से कुछ अपने पीने के लिए प्रयोग करनी थी। बरामद हेरोइन व तस्करी में प्रयोग की जा रही बरेजा कार को कब्जा पुलिस में लेकर पुलिस टीम ने तीनो आरोपियों के खिलाफ थाना सैक्टर 13/17 में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाही अमल में लाई गई।

Comments