Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


‘ऑटोबायोग्राफिकल बुककवर डिजाइन कम्पीटीशन’ में 27 विद्यार्थियों ने भाग लिया. नितिन वर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. 

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at October 29, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : आई.बी.( पी.जी. ) कॉलेज में टैगोर सोसाइटी अंग्रेजी विभाग द्वारा  कॉलेज के विद्यार्थियों के लिए ‘ऑटोबायोग्राफिकल बुक कवर डिजाइन कम्पीटीशन’ का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यार्थियों को अपनी जीवनी पर लिखी पुस्तक का कवर पेज बनाना था।इस गतिविधि में 27 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्रों में सृजनात्मकता , साहित्यिक अभिरुचि और आत्मकथात्मक लेखन की समझ को विकसित करना था। इस अवसर पर प्राचार्या डॉ शशि प्रभा मलिक ने कहा कि एक पुस्तक कवर इस प्रकार होना चाहिए कि वह पुस्तक के अंदर की कहानी बताए तथा उसकी अवधारणा या थीम को डिज़ाइन में कैद करे। एक उत्तम बुक कवर अन्य पुस्तकों के बीच अलग दिखने और आसानी से पहचाने जाने के लिए एक विशिष्ट शैली धारण किए हुए होना चाहिए। उन्होंने अंग्रेजी विभाग के सभी सदस्यों को कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए बधाई दी। अंग्रेजी विभागाध्यक्षा डॉ. नीलम ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ऐसी गतिविधियां न केवल विद्यार्थियों की सृजनात्मकता को बढावा देती हैं बल्कि बच्चों को आत्मनिरीक्षण में भी सहायता करती हैं।एक बुक कवर पाठक को आकर्षित कर सकता है और किताब की शैली को दर्शा सकता है। उन्होंने आगे बताया कि कार्यक्रम में छात्रों ने अपनी आत्मकथा के लिए आकर्षक और विचारोत्तेजक बुक कवर डिज़ाइन प्रस्तुत किए। प्रत्येक डिज़ाइन में विद्यार्थियों की कल्पनाशीलता, साहित्यिक दृष्टिकोण और कलात्मक प्रतिभा झलक रही थी।इस अवसर पर निर्णायक मंडल की भूमिका डॉ. निधि मल्होत्रा, डॉ नेहा पुनिया, और प्रिया बरेजा ने निभाई।
प्रतियोगिता का परिणाम इस प्रकार रहा:
प्रथम स्थान-नितिन वर्मा (बी ए फाइनल),
द्वितीय स्थान- मानवी (बीए द्वितीय वर्ष ऑनर्स)
तृतीय स्थान- मेघा (एम ए प्रथम वर्ष)।
कार्यक्रम की सफलता में राहुल, रिशु, रेखा शर्मा तथा दीप्ति का विशेष योगदान रहा।

Comments