Sunday, April 19, 2026
Newspaper and Magzine


हम प्रकृति के ऋणी हैं. एक-एक पौधा लगाकर इस ऋण को उतारने का करें प्रयास: उपायुक्त डॉ.वीरेन्द्र कुमार दहिया

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at July 2, 2024 Tags: , , , , ,

-हमें पौधारोपण के साथ साथ उसकी परवरिश करने के भी जिम्मेदारी उठानी होगी
-समाधान शिविर में 359 ने अपनी समस्याएं प्रशासन के समक्ष रखी जिनमें से 123 का मौके पर निदान हुआ
-समाधान शिविर में उपायुक्त ने गलती करने वाले अधिकारी को बुरी तरह लताड़ा

BOL PANIPAT , 2 जुलाई। प्रदेश सरकार की दुरगामी सोच और कौशलता का लोहा मनवाते समाधान शिविर यहां पर लोगों में नई रोशनी का संचार कर रहें है। इन शिविरों में शिकायत लेकर पहुंचने वाले शिकायतकर्ता अब समस्याओं के निदान के साथ साथ पर्यावरण संरक्षण में भी अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहे है। मंगलवार को जिला सचिवालय में उपायुक्त डॉ.वीरेन्द्र कुमार दहिया ने समाधान शिविर में एक  नई पहल की शुरूआत करते हुए हर शिकायतकर्ता को एक एक पौधा देकर पर्यावरण सरंक्षण का आह्वान किया। उन्होंने सचिवालय में शिकायत लेकर पहुंचे लोगों की काफी समस्याओं का मौके पर अधिकारियों के सहयोग से निदान किया व 350 लोगों को अमरूद, जामून, तुलसी व आवला के पौधे वितरीत किये ।
उपायुक्त ने कहा कि जीवन को आगे बढ़ाने के लिए हमें पर्यावरण की दिशा में और प्रयास करने की आवश्यकता है। एक -एक पौधा जीवन की नई गति देगा। हम पौधे लगाकर अगली पीढ़ी के जीवन को और आगे बढ़ाने का सकंल्प लेना चाहिए। इसके लिए हमें पौधा रोपण करने के साथ साथ उसकी परवरिश करने के भी जिम्मेदारी उठानी होगी। उपायुक्त ने समाधान शिविर की अध्यक्षता करते हुए शिकायत लेकर पहुंचे लोगों से अपील की कि वे समय की कीमत को पहचाने व प्रशासन द्वारा निर्धारित किये गए समय पर पहुंच कर अपनी शिकायतों का निवारण करवायें। उपायुक्त ने इस दौरान एक अधिकारी को डयूटी में कोताही बरतने पर बुरी तरह से लताड़ा।
उपायुक्त ने समाधान शिविर में अन्य दिनों की अपेक्षा 10 मिनट ज्यादा समय शिकायतकर्ताओं को दिया। इस दौरान उन्होंने शिकायतकर्ताओं की परिवार पहचार पत्र, आधार कार्ड व वृद्घा सम्मान भत्ता पैंशन से जुड़़ी समस्याओं को सुना व मौके पर मौजूद अधिकारियों को निदान करने के निर्देश दिए।
शिकायतकर्ता आरती ने उपायुक्त से नौकरी से सम्बंधित शिकायत को रखा जिस पर उपायुक्त ने संबंधित विभाग को इस मामले की जांच कर रिपोर्ट करने के निर्देश दिए।
शिकायतकर्ता निम्बरी निवासी बलन्द्रि ने उपायुक्त से गुहार लगाई कि गांव के कुछ लोग तालाब की जमीन पर कब्जा कर रहे है। अगर समय रहते उन पर ठोस कार्रवाही नहीं हुई तो उनके हौंसले और बढ़ेगे। उपायुक्त ने तत्तकाल संज्ञान लेते हुए डीडीपीओ को निर्देश दिए कि वे जगह का मुआयना कर रिपोर्ट शीघ्रता से प्रस्तुत करें।
एक अन्य शिकायतकर्ता वैभव ने उपायुक्त से शिकायत की कि कब्जा धारियों पर लगाम कसी जाएं। उन्होंने बताया कि नगर निगम की सडक़ पर कुछ लोगों द्वारा कब्जा करने व उसके साथ लगती फैक्ट्री की जमीन पर अवैध पलाट काटने के  प्रयास किये जा रहे है। यह पूर्णता गलत है। उन्होंने निगम के उच्च अधिकारियों को कई बार अवगत कराया लेकिन समस्या का हल नही हुआ। उन्होंने उपायुक्त को इस पर कार्रवाही करने की अपील की।
एक शिकायतकर्ता दीपक वासी मनाना ने समाधान शिविर में प्रार्थना पत्र देकर हैंडीकैप प्रमाण पत्र बनवाने की अपील की । उन्होंने कहा कि वर्ष 2023 में उनका सडक़ र्दुघटना में एक पैर टूट गया था। जिसके कारण वह आज भी मजदूरी करने में असमर्थ है। उन्होंने प्रशासन से इस संदर्भ में प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आग्रह किया ताकि वे अपंग पैंशन का लाभ ले सकें।
एक अन्य शिकायतकर्ता हलदाना वासी सुशील ने उपायुक्त के सामने शिकायत की कि मेरी फसल मेरा ब्यौरा पर उन्होंने रजिस्ट्रेशन कराया था लेकिन अभी तक उनको किसी तरह की कोई राशि उपलब्ध नहीं हो पाई है। उन्होंने प्रशासन से राशि दिलवाने की गुहार लगाई। सन्नी वासी शक्ति विहार कालोनी में फै मली आईडी मेें आय कम कराने की अपील की। सैक्टर 24 के निवासियों ने उपायुक्त से निवेदन किया कि सैक्टर 24 में सिवर लाइन काफी समय से बंद पड़ी है उसे दुरस्त किया जाएं। सैक्टर वासियों ने दिवारों पर लगी ग्रील को दुरस्त करने व  सैक्टर में सामुदायिक केन्द्र बनाने की मांग रखी।
उपायुक्त ने इस पर संज्ञान लेते हुए संबंधित विभाग के अधिकारियों से निर्देश दिए। इस मौके पर निगम कमीशनर साहिल गुप्ता, पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत,निगम सुयंक्त आयुक्त मनी त्यागी, सीटीएम टीनू पोसवाल,डीआरओ रणविजय सिंह सुलतानिया, तहसीलदार अस्तित्व, डिप्टी सीईओ कंचन, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी राकेश बूरा, जिला रोजगार अधिकारी रितू चहल, निगम के कार्यकारी अभियंता राजेश कौशिक, कृषि विभाग के एसडीओ देवेन्द्र कुहाड़ आदि मौजूद रहें।

Comments