Saturday, April 18, 2026
Newspaper and Magzine


पानीपत इंडियन ऑयल पानीपत रिफाइनरी के रजत जयंती कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यमंत्री मनोहर लाल।

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at July 12, 2023 Tags: , , , ,

-प्रदेश और देश की आर्थिक उन्नति में रिफाइनरी का योगदान महत्वपूर्ण-मुख्यमंत्री
-रिफाइनरी ने आर्थिक क्षेत्र के साथ साथ सामाजिक प्रतिबद्धता भी निभाई।

पानीपत 12 जुलाई। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड की पानीपत रिफाइनरी की रजत जयंती कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि किसी भी प्रदेश व देश की प्रगति ऊर्जा की उपलब्धता पर निर्भर करती है। उन्होंने कहा कि पानीपत रिफाइनरी ने जिस तरह से
अपने आप को आर्थिक क्षेत्र में स्थापित किया है उससे नया कीर्तिमान स्थापित होगा।
          मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि रजत जयंती का ये अवसर उत्सव के साथ साथ आने वाले भविष्य की रूपरेखा और योजना बनाने का भी काम करेगा। उन्होंने कहा कि  1998 में जब इस रिफायनरी की स्थापना की गई तभी यह विश्व के मानचित्र पर उभर कर सामने आई जो कि हरियाणा प्रदेश सहित देश के लिए भी गौरव का पल था। यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि आजादी के अमृत काल में पानीपत रिफाइनरी का रजत जयंती समारोह मनाया जा रहा है। उन्होंने इसके लिए पेट्रोलियम मंत्रालय को प्रदेश की जनता की ओर से बधाइयां भी दी। उन्होंने कहा कि हमने अतीत में जो किया उससे भविष्य के लिए नई नई योजनाएं तैयार की जाती हैं। शुरुआती दौर में पानीपत रिफाइनरी की क्षमता 6 मिलियन मीट्रिक टन थी और वर्तमान में इसकी क्षमता 15 मिलियन मीट्रिक टन के साथ चल रही है। यही नहीं इसका विस्तार भविष्य में 25 मिलियन मीट्रिक टन तक किया जा रहा है। जिस पर 35 हजार करोड रुपए की धनराशि खर्च की जाएगी। यह एक नए युग की शुरुआत होगी
      उन्होंने कहा कि बदलते वक्त के साथ हमें तकनीक को भी साथ लेकर चलना होगा। 7 हजार मीट्रिक टन का इंडियन ऑयल द्वारा स्थापित किया गया हरित हाइड्रो प्लांट क्षेत्र और समाज के विकास में देगा अहम योगदान देगा। उन्होंने इंडियन रिफाइनरी प्रबंधन को आश्वस्त करते हुए कहा कि जिला की 3 पंचायतें बाल जाटान खंडरा व आसन कला की ओर से इंडियन ऑयल की रिफाइनरी के विस्तारीकरण के लिए 3 गांव की लगभग 350 एकड़ पंचायती जमीन मुहैया कराई जाएगी। इनसे रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और स्थानीय लोगों को रोजगार उपलब्ध होगा उन्होंने रिफाइनरी के अधिकारियों को कहा कि प्रबंधन द्वारा जो भी चीजें दायरे में आती है उन्हें पूरा कर गांव वालों को ज्यादा से ज्यादा सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएं।
      मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि रिफाइनरी के विस्तारीकरण के लिए हरियाणा स्तर के सरकार के स्तर पर कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच और प्रेरणा के चलते स्थापित किया गया 2 जी जैव ईंधन प्लांट प्राकृतिक रूप से बेहद लाभदायक सिद्ध होगा। इससे पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र और कैथल जिला के किसानों को पराली प्रबंधन में आसानी होगी। यही नहीं पानीपत रिफाइनरी में 3त्र एथेनॉल प्लांट विश्व का पहला अपनी तरह का प्लांट स्थकपित किया गया है। इसके लिए भी उन्होंने रिफाइनरी प्रबंधन को बधाई दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों की पराली की प्रबंधन के लिए प्रदेश सरकार द्वारा भी योजना चलाई गई है।पराली की खरीद के लिए सरकार ?2500 प्रति एकड़ तक की सहायता दे रही है।
      उन्होंने कहा कि आईओसीएल की पूरे देश में 11 रिफाइनरी मौजूद है जोकि सभी रिफाइनरी का एक तिहाई है यही नहीं पूरे देश में आईओसीएल के 34 हजार फ्यूल स्टेशन है जोकि इंधन का आधा भाग है। यह हम सब के लिए गर्व की बात है।
       सामाजिक प्रतिबद्धता में भी रिफाइनरी नहीं है पीछे –
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि पानीपत रिफायनरी ने भी सीएसआर के तहत कार्य कर अपनी सामाजिक प्रतिबद्धता सिद्ध करके दिखाई है पानीपत रिफाइनरी की ओर से पानीपत एलिवेटेड पुल के नीचे 6 करोड रुपए की लागत से तैयार करवाया गया है यही नहीं करुणा काल में भी रिफाइनरी ने अहम भूमिका निभाई स्वास्थ्य से लेकर, शौचालयों का निर्माण, दिव्यांगों को उपकरण बांटना, स्वच्छ भारत मिशन, स्कूलों को फर्नीचर कंप्यूटर इत्यादि का वितरण, लाइब्रेरी की स्थापना जैसे कार्यों में रिफाइनरी ने अहम योगदान दिया है।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने रिफाइनरी के अधिकारियों से अपील की कि अभी हाल ही में ज्यादा बारिश के कारण प्रदेश के 7 जिलों के 239 गांव जलस्तर बढऩे से प्रभावित हुए हैं। सडक़ें टूटी हुई हैं। प्रदेश सरकार अपने स्तर पर राहत कार्यों को जारी रखे हुए है। इन राहत कार्यों में भी तेजी लाने के लिए रिफाइनरी पहल करे।वेस्ट से वेल्थ की तरफ आने वाले वक्त में हमें और भी आगे बढऩा होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी पीईटी बोतल के वेस्ट से बनी जैकेट पहनकर हर भारतीय को इस दिशा में आगे बढऩे का  संदेश दिया है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कुरुक्षेत्र ब्रह्मसरोवर को स्वच्छ भारत अभियान के साथ जोडऩे पर किया प्रबंधन का धन्यवाद किया। उन्होंने वृक्षारोपण अभियान के अलावा डाक टिकट और पोर्टेबल एक्स-रे मशीन जैसे प्रोजेक्ट शुरू करने पर भी संस्थान को बधाई दी।

केंद्रीय पेट्रोकेमिकल प्राकृतिक गैस श्रम एवं रोजगार राज्यमंत्री रामेश्वर तेली ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान में सभी इंडियन ऑयल रिफायनरी की छमता ढाई सौ तक है जिससे आने वाले समय में 400 मीटर तक बनाने की योजना चल रही है। यही नहीं रिफाइनरी की ओर से कुछ पायलट परियोजना भी शुरू करने पर विचार चल रहा है पानीपत में ग्रीन हाइड्रो मिशन के तहत 60 हजार करोड़ का निवेश किया जाएगा जिससे प्रदेश ही नहीं देश की आर्थिक स्थिति में भी तेजी आएगी।उन्होंने कहा कि आइओसीएल का राष्ट्र प्रथम का नारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच को आगे ले जाता है। पानीपत रिफायनरी भी प्रधानमंत्री के सपने को साकार कर रही है और आत्मनिर्भर भारत में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर रही है। नहीं-नहीं परियोजनाओं से रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और तरक्की के रास्ते खुलेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी 22 जिलों के लिए पोर्टेबल हैंड हेल्थ एक्स रे मशीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल को भेंट की गई हैं जिससे आम नागरिक के के स्वास्थ्य की जांच करने में आसानी होगी। कार्यक्रम में इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के चेयरमैन एसएम वैद्य ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल सहित सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए उन्हें स्मृति चिन्ह प्रदान किए। इस मौके पर करनाल लोकसभा सांसद संजय भाटिया राज्यसभा सांसद कृष्ण लाल पंवार पानीपत के शहरी विधायक प्रमोद विच घरौंडा के विधायक हरविंदर कल्याण भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता आईओसीएल की डायरेक्टर शुक्ला मिस्त्री के अलावा उपायुक्त वीरेंद्र कुमार दहिया एसपी अजीत सिंह शेखावत एडीसी बिना हुड्डा सहित सभी प्रशासनिक अधिकारी और रिफाइनरी के अधिकारी भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मोबाइल हेल्थ वैन को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

Comments