Friday, June 5, 2026
Newspaper and Magzine


स्कूली बच्चों ने स्वीप कार्यक्रम के माध्यम से नागरिकों को दिया ज्यादा से ज्यादा मतदान करने का संदेश.

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at May 20, 2024 Tags: , , , ,

-नागरिक लोभ व लालच से दूर होकर स्वतंत्र रूप से करे मतदान : डॉ. पंकज
-मेरा मतदान, मेरा अधिकार, इससे ही बनती हमारी सरकार पर दिया जोर
-लोगो ने स्वीप कार्यक्रम में बच्चों की प्रस्तुति का तालियां बजाकर बढ़ाया हौसला

BOL PANIPAT , 20 मई। लोकसभा 2024 के आम चुनाव में मतदान के प्रतिशत को बढ़ाने को लेकर सोमवार को जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. वीरेन्द्र कुमार दहिया के दिशानिर्देश पर सचिवालय के ग्राउंड फ्लोर पर स्वीप कार्यक्रम के तहत एमएएसडी पब्लिक स्कूल के बच्चों ने मेरा वोट, मेरा अधिकार नाटक का मंचन कर नागरिकों को मतदान  के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया।
नाटक मंचन के दौरान  स्कूल के 18 बच्चों की टीम ने नाटक के माध्यम से यह बताने का प्रयास किया कि चुनाव उनके लिए कितना महत्वपूर्ण है। उनके द्वारा डाली गई एक एक वोट राष्ट्र के निर्माण में कितनी सहायक है।
स्कूली बच्चों ने स्लोग्न लिखी पट्टियों के माध्यम से संदेश दिया कि एक एक वोट है भविष्य का आधार, होने न दो इसको बेकार। मेरा मतदान ,मेरा अधिकार इससे ही बनती हमारी सरकार । अन्र्तमन से सोच समझ कर देना वोट, बदले में नहीं लेना राशन नोट।
एडीसी एवं स्वीप कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. पंकज यादव ने बताया कि  मतदाता जागरूकता स्वीप कार्यक्रम में बच्चों ने चुनाव में लोगों को जहां अधिकारों के प्रति सचेत किया वहीं उन्होंने व्यकितगत रूचि लेकर नाटक के माध्यम से यह भी बताने का प्रयास किया कि बिना किसी लोभ लालच के सबको अपने वोट का प्रयोग करना चाहिए। उन्होंने सभी से नाटक के माध्यम से आह्वान किया कि बगैर किसी लालच व प्रलोभन से किया गया मतदान राष्ट्र को ताकत देता है व युवाओं को स्वर्णीम अवसर प्रदान करता है व देश को प्रगति की ओर लेकर जाता है।
स्कूली बच्चों की इस शानदार प्रस्तुति का सचिवालय में पहुंचे नागरिकों ने जोरदार तरीके से अभिनंनद किया व उनकी शानदार प्रस्तुति से प्रसन्न होकर रहरह कर तालियां बजती रही। इस मौके पर उनके अध्यापक स्वीटी अग्रवाल, पूजा सिंगल, अतुल गुप्ता, मनीष ग्रोवर व बलिदंर सिंह आदि मौजूद रहे।

Comments