Thursday, April 16, 2026
Newspaper and Magzine


ऑपरेशन ट्रेक डाउन के तहत पानीपत पुलिस की कार्रवाई. दुकानदार पर जानलेवा हमला करने के फरार दूसरे आरोपी को गिरफ्तार किया.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at November 18, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 18 नवंबर. पुलिस महानिदेशक (DGP) ओ.पी. सिंह आईपीएस के आदेशानुसार और पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस के नेतृत्व में ऑपरेशन ट्रेक डाउन के तहत पानीपत पुलिस द्वारा अपराधियों पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है। इसी कड़ी में कार्रवाई करते हुए पानीपत सीआईए वन पुलिस टीम ने मांडी गांव में मोबाइल दूकान संचालक अमित पर जानलेवा हमला करने के फरार दूसरे आरोपी को सोमवार देर शाम इसराना में फ्लाईओवर के पास से काबू किया। आरोपी की पहचान मांडी गांव निवासी रिंकू के रूप में हुई है।

सीआईए वन प्रभारी इंस्पेक्टर विजय ने बताया कि पूछताछ में आरोपी रिंकू ने पुलिस रिमांड पर चल रहे गांव निवासी अपने साथी आरोपी उपदेश के साथ मिलकर रंजिशन अमित पर जानलेवा हमला करने की उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा।
पूछताछ में आरोपी रिंकू ने पुलिस को बताया उसकी करीब एक साल पहले गांव निवासी अमित के साथ शादी में कहासुनी व मारपीट हुई थी। इसी की रंजिश रख उसने गांव निवासी अपने साथी उपदेश के साथ मिलकर 1 अक्टूबर की रात गांव में अमित का रास्ता रोककर डंडे से हमला किया।
पुलिस ने मंगलवार को आरोपी उपदेश को रिमांड अवधि पूरी होने पर उसके साथ आरोपी रिंकू को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उपदेश को न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया और आरोपी रिंकू को एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी रिंकू से वारदात में प्रयुक्त डंडा बरामद करने का प्रयास करेगी।

यह है मामला

थाना इसराना में मांडी गांव निवासी अमित पुत्र चांद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि गांव में अड्डे पर उसकी मोबाइल की दुकान है। करीब 1 साल पहले उसकी गांव निवासी रिंकू पुत्र जगबीर के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। इसकी रंजिश रखते हुए रिंकू ने करीब 3 महीने पहले उसके चचेरे भाई सुमित उर्फ सीटू को जान से मारने की धमकी दी थी। तब रिंकू के माता-पिता ने भविष्य में ऐसी गलती ना दोहराने रहने का विश्वास दिलाया तो उन्होंने कोई शिकायत नहीं दी थी। इसके बाद भी रिंकू उनसे रंजिश रखे हुए था। 1 अक्टूबर की रात करीब 10.20 बजे वह दोस्त प्रवीन उर्फ सोनू के मकान के सामने पहुंचा तो पीछे से सिर पर किसी ने हथियार से हमला कर दिया। मुड़कर देखा तो गांव निवासी रिंकू व उपदेश थे। उसने भागने की कोशिश की तो उपदेश ने रास्ता रोक लिया और रिंकू ने जान से मारने की नीयत से बिंडे से ताबड़तोड़ प्रहार किये। दोस्त प्रवीन ने बीच बचाव करते हुए पकड़ने की कोशिश की तो दोनों आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए हथियारों सहित मौके से भाग गए। दोनों आरोपियों ने साजिश रचकर उक्त वारदात को अंजाम दिया है। थाना इसराना में अमित की शिकायत पर अभियोग दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी थी।

Comments