अब तक जिला में स्थापित किए गए 12 खरीद केन्द्रों व मण्डियों में 143202 मीट्रिक टन गेहूं की आवक.
BOL PANIPAT , 19 अप्रैल। रबी फसल खरीद अभियान 2024 के तहत जिला की विभिन्न मण्डियों में गेहूं की आवक दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। अब तक जिला में स्थापित किए गए 12 खरीद केन्द्रों व मण्डियों में 143202 मीट्रिक टन गेहूं की आवक हो चुकी है तथा विभिन्न सरकारी एजेंसियों द्वारा 130054 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की जा चुकी है। डीएफएससी द्वारा 20405 मीट्रिक टन गेहूं, हैफेड द्वारा 59433 मीट्रिक टन गेहूं, एचडब्ल्यूसी द्वारा 47917 मीट्रिक टन गेहूं, एफसीआई द्वारा 2299 का उठान किया जा चुका है। सरकार की ओर से इस सीजन के लिए गेंहू की खरीद निर्धारित मूल्य 2275 रूपये प्रति किवंटल पर की जा रही है।
डीएफएससी आदित्य कौशिक ने जानकारी देते हुए बताया कि गत दिवस वीरवार सांय इस कुल आवक में से अहर में 3208 मीट्रिक टन गेंहू, बबैल केन्द्र पर 2263 मीट्रिक टन, बाबरपुर खरीद केन्द्र पर 11225 मीट्रिक टन, बापौली खरीद केन्द्र पर 8750 मीट्रिक टन, छिछड़ाना केन्द्र पर 5660 मीट्रिक टन, इसराना खरीद केन्द्र पर 17431 मीट्रिक टन, मडलौडा खरीद केन्द्र पर 33870 मीट्रिक टन, नौल्था खरीद केन्द्र पर 1011 मीट्रिक टन, पानीपत खरीद केन्द्र पर 17532 मीट्रिक टन गेहूं की आवक हुई है। इसी प्रकार समालखा मण्डी में 40162 मीट्रिक टन गेंहू, सनौली में 1816 मीट्रिक टन, उरलाना में 274 मीट्रिक टन की आवक हुई है और सम्बंधित खरीद एजेंसियों द्वारा गेहूं की नियमित रूप से खरीददारी की गई है।
आदित्य कौशिक ने बताया कि गेहूूं की खरीद सुचारू रूप से करवाने के लिए सभी अनाज मण्डियों व खरीद केन्द्रों पर नोडल अधिकारियों की डयूटी लगाई गई है ताकि किसानों को अपनी फसल बेचने में कोई कठिनाई न हो। उन्होंने बताया कि संबंधित अधिकारियों को मण्डियों से गेहूं के उठान के लिए समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं।

Comments