जिला कारागार में भी बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व
BOL PANIPAT ,11अगस्त। जिला कारागार में भी आज बड़े ही हर्षोल्लास के साथ रक्षाबंधन पर्व मनाया गया। जिला कारागार अधीक्षक देवी दयाल ने जानकारी देते हुए बताया कि कारागार राज्य महानिदेशक के आदेशानुसार हर वर्ष की भाँति अबकी बार भी कैदियों की बहनों को जेल में बंद अपने भाइयों को राखी बाँधने की अनुमति दी गई थी।

इसी कड़ी में आज जिला कारगार में रक्षाबंधन के पर्व पर 410 कैदियों की बहनों ने अपने भाइयों को राखी बाँध कर उनकी लंबी आयु की कामना की। इस अवसर पर उप अधीक्षक जोगिंदर देशवाल, दीपक हुड्डा व गीता रानी मौजूद रहीं।

Comments