Saturday, July 18, 2026
Newspaper and Magzine


सफल होना हो अपने लिए कभी नेगेटिव शब्‍द न बोलें : अंजली रतन

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at November 18, 2025 Tags: , , , , , ,

पाइट में सिनेप्‍स, रतन इंडिया कंपनी की चेयरपर्सन ने किया प्रेरित

BOL PANIPAT : समालखा – आपको अगर सफल होना है तो कम से कम खुद के लिए कभी गलत न बोलें। अपने बारे में हमेशा अच्‍छा ही सोचें। ईश्‍वर आपके लिए रास्‍ता खुद बनाएगा। मुझे तो बेस्‍ट जॉब ही मिलेगी। मेरा स्‍टार्टअप सबसे श्रेष्‍ठ रहेगा। आप खुद ऐसा सोचेंगे तो उसे हासिल भी कर सकेंगे। यह बात रतन इंडिया इंटरप्राइजिज कंपनी की चेयरपर्सन अंजली रतन ने कही। वह यहां पानीपत इंस्‍टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग (पाइट) में सिनेप्‍स सेमिनार में बोल रहीं थीं।

अंजली रतन ने कहा कि आपके एक्‍शन, इंटेंशन और रिएक्‍शन से ही आपका भविष्‍य निर्धारित होता है। समस्‍याएं आपकी सामने आएंगी। बाहर की परिस्थितियां आपके हाथ में नहीं होतीं। लेकिन रिएक्‍शन तो आपके ऊपर निर्भर करता है। इसलिए जितना अधिक शांत रहकर निर्णय लेंगे, उतना बेहतर करेंगे। इसी वजह से आइक्‍यू और इक्‍यू जिनका बेहतर होता है, उनकी सफलता की दर ज्‍यादा होती है। केवल आइक्‍यू बेहतर होने से सफल नहीं हो सकते। अंजली रतन ने अपनी कहानी बताते हुए कहा कि दो बच्‍चों की मां बनने के बाद उन्‍होंने रियल इस्‍टेट बिजनेस शुरू किया। इसके बाद भारत की सबसे बड़ी सौर ऊर्जा कंपनी बनाई। अब उनकी कंपनी ई बाइक्‍स, ड्रोन बनाती है, ई कॉमर्स बिजनेस में हैं। महिला अगर चाहे तो वह अपना प्रत्‍येक सपना पूरा कर सकती है। मैंने हमेशा खुद को बेस्‍ट कहा। अनुशासित रही। सीएसई, साइबर सिक्‍योरिटी, ट्रेनिंग एवं प्‍लेसमेंट सेल ने यह सेमिनार किया। राष्‍ट्रीय साइबर सुरक्षा अनुसंधान परिषद से चीफ इंफोरमेशन सिक्‍योरिटी ऑफ‍िसर रिटायर्ड लेफ्टिनेंट धीरज यादव व सीनियर इंजीनियरिंग मैनेजर राष्‍ट्र शौर्य ने भी प्रेरित किया।

सॉल्‍यूशन है तो स्‍टार्टअप सफल होगा

अंजली रतन ने कहा कि अगर आपके पास किसी प्रोब्‍लम का सही और आसान समाधान है तो आपका स्‍टार्टअप निश्चित ही सफल होगा। कई बार आपको निवेशक नहीं मिलते। तब खुद पैसा लगाना पड़ता है। इंतजार करते रहें, लाभ कमाने लगेंगे तो निवेशक तो खुद ही आ जाएंगे। पाइट के वाइस चेयरमैन राकेश तायल ने कहा कि हमें स्किल पर फोकस करना चाहिए। रोजगार देने वाले बनेंगे तो हमारा देश आत्‍मनिर्भर होगा। पाइट के निदेशक डॉ.शक्ति कुमार ने कहा कि आने वाले समय में एआइ से रोजगार घटेंगे नहीं, बल्कि बढ़ेंगे। चेयरमैन हरिओम तायल, बोर्ड सदस्‍य शुभम तायल, डीन डॉ.जेएस सैनी, डीन डॉ.बीबी शर्मा, ट्रेनिंग एवं प्‍लेसमेंट हेड रितेश सिंगला, एप्‍लाइड साइंस विभाग की अध्‍यक्ष डॉ.विनय खत्री, डॉ.सुमन मान, डॉ.शक्ति अरोड़ा भी मौजूद रहीं।

Comments