Sunday, July 5, 2026
Newspaper and Magzine


दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढग से संपन्न कराने हेतु डीजे संचालकों की बैठक लेकर दिए आवश्यक दिशा निर्देश.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at September 22, 2025 Tags: , , , , , ,

-वाहनों पर डीजे लादकर जुलूस निकालने से पूर्व आवश्यक अनुमति लेना अनिवार्य.

-निर्धारित मानक सीमा से अधिक आवाज में डीजे न बजाए, उल्लंघना करते पाए जाने पर डीजे संचालक के खिलाफ होगी कानूनी कार्रवाई

BOL PANIPAT : 22 सितंबर 2025, आगामी दशहरा पर्व के दौरान जिले में शांति, सौहार्द एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से सिविल प्रशासन व पुलिस प्रशासन ने सोमवार को जिला सचिवालय स्थित पुलिस विभाग के सभागार में संयुक्त रूप से जिले के डीजे संचालकों की बैठक लेकर महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए।

एसडीएम मंदीप सिंह ने इस दौरान कहा कि आस्था का महापर्व दशहरा देश, प्रदेश सहित पानीपत जिले में बड़ी धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। जिले में दशहरा पर्व पर हनुमान सभाओं द्वारा हनुमान स्वरूपों के साथ यात्रा में डीजे शामिल किया जाता है। सभी की आस्था सर्वोपरि है। उन्होंने डीजे संचालकों को स्पष्ट किया कि निर्धारित मानको के तहत ही डीजे बजाए। तेज आवाज में डीजे बजाने से आमजन को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। एक तरफ जहां विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है वही बीमार व हर आयु वर्ग के लोगों को किसी ने किसी तरह की परेशानी का सामना करना पड़ता है। वाहनों पर डीजे लादकर जुलूस निकालने से पूर्व आवश्यक अनुमति लेना अनिवार्य है। उन्होंन कहा कि निर्देशों का उल्लंघन करने पर डीजे को जब्त किया जाएगा। डीजे जब्त कर डीजे संचालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
उन्होंने इस दौरान नागरिक व आयोजन से भी अपील की कि वे प्रशासन का सहयोग करें और पर्व को शांति व उल्लास से मनाए।

उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सतीश वत्स ने कहा कि दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढग से संपन्न कराने व कानून व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने में डीजे संचालक व आमजन पुलिस का सहयोग करें। एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि कानूनी व्यवस्था से कोई भी समझौता नहीं किया जाएगा और सभी संचालकों से सहयोग की अपील की गई की सभी डीजे संचालक समाज में सौहार्द बनाए रखने में अपनी सकारात्मक भूमिका निभाएं।

इस दौरान जिले के सभी डीजे संचालक मौजूद रहे। सभी ने दशहरा पर्व को सौहार्दपूर्ण व शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न व कराने व कानून व्यवस्था को बनाए रखने में सिविल प्रशासन व पुलिस प्रशासन का सहयोग करने का आश्वासन दिया।

Comments