Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


सनौली रोड पर जाम की समस्या के निजात पाने के लिए लगाई पीली पट्टी.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at January 14, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 14 जनवरी 2023, सनौली रोड पर अतिक्रमण की वजह से उत्पन्न हो रही जाम की समस्या से निजात पाने के लिए शनिवार को पानीपत ट्रैफिक पुलिस ने निगम व सनौली रोड के दुकानदारों के साथ एकमत होकर शिव चौक के पास पीली पट्टी लगवाई है।

उप पुलिस अधीक्षक ट्रैफिक संदीप ने बताया कि सनौली रोड पर शिव चौक के पास अतिक्रमण रहता है। इससे जाम लगा रहता है। दुकानदारों व रेहड़ी वालों को काफी बार समझाने के बाद भी वे अतिक्रमण करने से बाज नही आते। दुकानदार अपनी दुकानों के बाहर काफी दूर तक सड़क पर सामान रखकर व रेहड़ी वाले सड़क पर रेहड़ी लगाकर अतिक्रमण करते है। अतिक्रमण की वजह से उत्पन्न हो रही जाम की समस्या से निजात पाने के लिए शनिवार को पानीपत ट्रैफिक पुलिस ने निगम व सनौली रोड के दुकानदारों के साथ एकमत होकर शिव चौक के पास पीली पट्टी लगवाई है। उन्होंने कहा की अगर कोई भी दुकानदार अब पीली पट्टी के बाहर सामान रखकर या वाहन खड़ा करके या रेहड़ी लगाकर अतिक्रमण करेगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

उप पुलिस अधीक्षक संदीप ने बताया कि इसके साथ ही पानीपत यातायात ईस्ट जोन प्रभारी इंस्पेक्टर रोशन लाल ने निगम के जेई विक्रम राणा व उनकी टीम के साथ संयुक्त रूप से अभियान चलाकर सनौली रोड पर अतिक्रमण करते पाए गए 10 दुकानदारों के चालान भी किये। अभियान निरंतर जारी रहेगा।

उप पुलिस अधीक्षक संदीप ने बताया कि इससे पहले गत दिनों पानीपत ट्रैफिक पुलिस ने एसडीएम पानीपत विरेंद्र ढूल की अगुवाई में जाटल रोड पर पीली पट्टी लगवाई गई थी। जिसके सकारात्मक परिणाम देखने को मिले। जाटल रोड पर पीली पट्टी लगाने के बाद अतिक्रमण पर अंकुश लगा है। अतिक्रमण पर अंकुश लगने से अब काफी हद तक जाटल रोड पर जाम की समस्या से आमजन को निजात मिली है।

Comments