Friday, April 24, 2026
Newspaper and Magzine


बाजारों में जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए दुकानों के बाहर से हटावाया अतिक्रमण.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at October 18, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 18 अक्तूबर 2024, त्योहार सीजन के मद्देनजर बाजारों में जाम की समस्या से निजात दिलाने व सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में पुलिस व नगर निगम की सयुंक्त टीम द्वारा शुक्रवार को बाजारों में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया।

यातायात उप पुलिस अधीक्षक सुरेश कुमार सैनी व नगर निगम के डीएमसी अरूण भार्गव ने टीम के साथ चोड़ा बाजार, सलारगंज गेट, इंसार बाजार, पालिका मार्केट में दुकानों के बाहर अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को विशेष रूप से हिदायत देकर दोनों तरफ रखे सामान को हटवाया। साथ ही नगर निगम की टीम द्वारा दुकान के बाहर रखे सामान की फोटो व वीडियों ग्राफी भी की गई।

यातायात उप पुलिस अधीक्षक सुरेश कुमार सैनी ने बताया कि त्योहारी सीजन पर ज्यादातर लोग खरीददारी के लिए बाजारों की तरफ रूख करते है। इस दौरान बाजारों में सामान्य से अधिक भीड़ हो जाती है। बाजारों में दुकानदार अपनी दुकानों के बाहर काफी दुर तक फुटपाथ पर सामान रखकर अतिक्रमण करते है। इससे बाजारों में जाम की समस्या उत्पन्न होती है और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसी को मध्यनजर रखते हुए पुलिस व नगर निगम की संयुक्त टीम द्वारा बाजारों में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया है।

उन्होंने बताया कि बाजारों से अतिक्रमण हटवाने के साथ ही दुकानदारों को विशेष रूप से हिदायत दी गई है कि वे दोबारा से दुकानों के बाहर सामान रखकर अतिक्रमण न करें। दोबारा अतिक्रमण करने पर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इसके साथ ही सभी मार्केट में अपील की गई है की वे बाजारों को जाम मुक्त करने में पुलिस का सहयोग करें। पुलिस व नगर निगम का अतिक्रमण के खिलाफ अभियान निरंतर जारी रहेगा।

Comments